1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे की पहल-ताकि न हो कोई अनहोनी, आमजन को करेंगे जागरूक

आमजन के बीच जाएंगे अधिकारी,स्कूल-कॉलेज में करेंगे संवाद

2 min read
Google source verification
रेलवे की पहल-ताकि न हो कोई अनहोनी, आमजन को करेंगे जागरूक

रेलवे की पहल-ताकि न हो कोई अनहोनी, आमजन को करेंगे जागरूक

बीकानेर .रेलवे फाटकों को जल्दबाजी में पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पहल रहा है। खासकर मानव रहित समपार (रेलवे फाटक) पर किसी भी अनहोनी को टालने के लिए रेलवे लोगों के बीच जाएगा और उन्हें जागरूक करेगा। रेलवे इसके लिए विशेष अभियान शुरू करेगा। बीकानेर मंडल में वर्तमान में 14 मानव रहित फाटक हैं। पूर्व में 22 मानव रहित फाटक बंद किए जा चुके हैं।

रेलवे समपार फाटकों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रम चलाएगा। रेलवे के संरक्षा अधिकारी लोगों को बताएंगे कि फाटक बंद होने की स्थिति में उसके नीचे से नहीं गुजरे। मानव रहित फाटक पर पहले दोनों तरफ सावधानी से देखने के बाद ही पटरियां पार करनी चाहिए।
दिखाएंगे शॉर्ट फिल्म जागरूकता अभियान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर बनाई गई शॉर्ट फिल्म 'सुरक्षा ही जीवन हैÓ का प्रसारण सिनेमा हॉल में इंटरवेल के दौरान किया जाएगा।

4 जून से सप्ताह
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि बीकानेर मंडल चार से 10 जून तक अन्तरराष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह मनाएगा। इसके तहत रैली निकाली जाएगी। कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा। विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे की संरक्षा टीम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। रेडियो पर 'मनुष्य जीवन अनमोल है' विषय पर जागरूकता वार्ता की जाएगी।

यात्रियों को पिलाया शर्बत

बीकानेर . भीषण गर्मी के दौर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से शीतल जल व शर्बत का वितरण किया गया।

यूनियन के सदस्यों ने सुबह नौ बजे से रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-दिल्ली, हरिद्वार-बाड़मेर एक्सप्रेस में यात्रियों को शर्बत पिलाया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुरेश चंद्रा, यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल व्यास, वर्कशॉप शाखा के रमजान अली, मनोज बिस्सा, ब्रजेश ओझा, गणेश वशिष्ठ, विजय श्रीमाली, धर्मेन्द्र निर्वाण, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।