
गुरु गोविंद सिंह का जीवन प्रेरणा स्रोत
खाजूवाला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर रविवार को कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह खाजूवाला में भोग, कीर्तन कर साध संगत में गुरु प्रसाद लंगर का वितरण किया गया।प्रधान हरपाल शेरगिल ने बताया कि इलाके की सुख शांति समृद्धि के लिए अच्छी फसल के लिए गुरु महाराज के आगे अरदास की गई। नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
बाबा बलवीर सिंह बुड्ढा जोड़ वालों ने कथा विचार कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया और लोगों की प्रेरणा स्रोत बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बिता दिया। हम सबको चलकर मानव कल्याण के लिए काम करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी ने सेवादार सरदार सुबेग सिंह लाभ सिंह रामगढ़िया, हनीफ नागौरी, गुज्जर सिंह सुखमंदर सिंह फौजी, कुलवंत सिंह, सरपंच मांगीलाल मेघवाल, प्यारे लाल मेघवाल, जगदीप सिंह नोखा, भोजराज मेघवाल, महेंद्र कुमार, सुनील मक्कड़, गुरुदेव सिंह, कुलदीप स्वामी, राजेंद्र हंस, तजविन्दर सिंह मट्टू, बीबी हरजीत कौर, बीबी राजकौर, बीबी कश्मीर कौर को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
नगर कीर्तन का हुआ आयोजन
श्रीकोलायत। उपखंड मुख्यालय पर रविवार को सिख समुदाय के द्वारा प्रकाश पर्व नगर कीर्तन का आयोजन धूमधाम से किया गया। सिख समुदाय के गजनसिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि गुरु गोविंदसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक स्थानीय गुरुद्वारा में खंड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ की पूर्णाहुति पर प्रकाश पर्व मनाया गया। इसके बाद नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
जिसमे बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग सम्मिलित हुवे। नगर कीर्तन कस्बे के गुरुद्वारे से आरंभ होकर महेंद्रसिंह सर्किल, बैंक रोड, सदर बाजार, स्टेशन रोड, अंबेडकर सर्किल, जाट धर्मशाला सहित कपिल सरोवर की परिक्रमा करते हुवे गुरुद्वारे पहुंचा, इस दौरान विभिन्न मार्गो पर कस्बेवासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। नगर परिक्रमा के दौरान सिख समुदाय के लोगों ने तलवार बाजी लठ्ठ , चक्करी सहित विभिन्न सहसित खेल भी दिखाए। इस अवसर पर उपखंड क्षेत्र सहित बीकानेर गंगानगर हनुमानगढ़ से सिख समुदाय के लोगों बड़ी संख्या में पहुंचे।
Published on:
01 Jan 2023 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
