22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव ऐतिहासिक रामपुरिया हवेली से हेरिटेज वॉक के साथ प्रारंभ हुआ। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हरी झंडी दिखाकर इस वॉक को रवाना किया। मेहमानों के आदर सत्कार और मीठी मनुहार की बीकानेरी परंपरा का रंग पूरी हेरिटेज वॉक के दौरान नजर आया।

2 min read
Google source verification
हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव

हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव ऐतिहासिक रामपुरिया हवेली से हेरिटेज वॉक के साथ प्रारंभ हुआ। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हरी झंडी दिखाकर इस वॉक को रवाना किया। मेहमानों के आदर सत्कार और मीठी मनुहार की बीकानेरी परंपरा का रंग पूरी हेरिटेज वॉक के दौरान नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे स्थानीय कलाकारों के दलों के साथ कदमताल मिलाते, देसी विदेशी पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था वहीं स्थानीय लोग भी मेहमानों की आवभगत करते नजर आए। रामपुरिया हवेली से शुरू होकर शहर की ऐतिहासिक गलियों से होते हुए हेरिटेज वॉक का समापन बीकाजी की टेकरी परिसर पर किया गया। ऐतिहासिक नक्काशीदार हवेलियों के बीच से रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों के साथ पर्यटक भी बीकानेरी रंग में रंगे नजर आए।

बीकानेरी व्यंजनों की खुशबू से महका मार्ग
हेरिटेज वॉक का मार्ग स्थानीय व्यंजनों की खुशबू से सराबोर था। कहीं पान तो कहीं केसर दूध की मनुहार चल रही थी। इसी दौरान बीकानेर के बाजार में स्थानीय हैंडीक्राफ्ट उस्ता कला से भी सैलानियों का परिचय करवाया गया। हेरिटेज वॉक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पर उत्सव में पधारे मेहमानों का पुष्पमाला पहनाकर एवं फूल बरसाकर स्वागत किया गया। बीकानेर कला संस्कृति की धुन पर झूमते विदेशी पर्यटक भी स्थानीय लोगों की आव भगत से बेहद भाव विभोर और प्रफुल्लित नजर आए। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) ने भी हेरिटेज वॉक में सहयोग किया। इंटेक के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि बीकाजी जी की टेकरी में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बीकानेर के रोबिलो और प्रमुख लोगों ने( इंटेक) के संदेश का प्रसारण किया। इंटेक के अरुण प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया, सुधा आचार्य, दिनेश सक्सेना, मनमोहन कल्याणी, ने हेरिटेज वॉक में भाग लिया।