5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में मौतों को कम करने पर मंथन

चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेन्टर, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में 'रोड सेफ्टी एवं ट्रोमा मैनेजमेन्टÓ पर अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार हुई।
2 min read
Google source verification
International seminar on 'Road Safety and Trauma Management'

सड़क दुर्घटना में मौतों को कम करने पर मंथन

बीकानेर. चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रोमा सेन्टर, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में 'रोड सेफ्टी एवं ट्रोमा मैनेजमेन्टÓ पर अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार हुई। विश्व स्वास्थ्य संगठन, एम्स नई दिल्ली की ओर से बीकानेर ट्रोमा सेन्टर के 'मॉडल ट्रोमा सेन्टर एण्ड सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स इन ट्रोमा केयर फेसीलिटीजÓ चयन होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुई सेमिनार में देश-विदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए।
राजस्थान वेटनरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा ने कहा कि विश्व में सडक दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौतें होती है, जिसे समुचित सुरक्षा प्रबंधन से रोका जा सकता है। ट्रोमा सेन्टर प्रभारी डॉ. बीएल खाजोटिया ने कि रोजाना दुनिया में सड़क दुर्घटना से सैकडों मौतें होती हैं, जिसमें 15 से 35 वर्ष की आयु के युवा शिकार होते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत गत वर्ष बीकानेर के ट्रोमा सेन्टर को विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं एम्स नई दिल्ली ने एक्सीलेन्स ट्रोमा सेन्टर घोषित किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एनसी पारीक, राजस्थान रोड सेफ्टी सेल के को-ऑर्डिनेटर राजकुमार राजपाल, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सचिव विजय खत्री ने यातायात नियमों के बारे में बताया।

विशेषज्ञों ने किया विचार
नेपाल रोटरी क्लब के अनिल रतन ने रक्तदान का महत्व बताया। मणिपुर की मिसेज इंडिया तुलसी ने एकल नाटयाभिनय से सड़क दुर्घटना से बचाव के तरीके बताए। मुम्बई के अजीत ने रोड सेफ्टी एवं अंगदान के लिए बनाए मोबाइल एप ब्लोडीफास्ट की जानकारी दी। मुंबई की हृदय और फेफडा प्रत्यारोपित कोमल ने अंगदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में वल्र्ड एनआरआई कौंसिल के निदेशक राहुल वायमल, मालदीव के विनोद देवराज, ओमान के रणवीर सिंह, बहरीन के अमर सागर, नेपाल के श्याम कृष्ण श्रेष्ठ, किशोर राज, मोहन सोनी, जापान के राजेन्द्र शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के अनिल, गुवाहाटी के सुजीत कुमार शाह, असम के अताउर रकीबुददीन अहमद, जयपुर की सिमरन सिंह, जम्मू के विशाल, केरल की वहीदा के, अंडमान निकोबार की रीता साना, दिल्ली के गुलबीर सिंह, रामवीर सिंह, हरियाण की नेहा, दमन दीव के सांवत विक्रमराव ने अनुभव साझा किए।

रोड सेफ्टी पर प्रदर्शनी
मेडिकल कॉलेज गोलमेज कक्ष में बीकानेर मूल के जयपुर निवासी नवल डागा-शारदा डागा ने रोड सेफ्टी पर प्रदर्शनी लगाई। इसमें रक्तदान, देहदान, नेत्रदान, अंगदान पर 513 दोहे, सुक्तियां, स्लोगन विभिन्न वस्तुओं पर अंकित किए गए हैं।
अतिथियों का सम्मान
ब्लड डोनर्स ऐसोसिएशन ऑफ नेपाल के सदस्यों ने डॉ. खजोटिया को कलात्मक नेपाली फ्रेम में सम्मान पत्र भेंट किया । सदस्यों ने डॉ. विष्णु शर्मा सहित अतिथियों को नेपाली टोपी, रूद्राक्ष की माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में यूथ वल्र्ड ऑर्गेनाइजेशन के भैंरूसिंह राजपुरोहित ने खजोटिया, डॉ. बीएल चौपडा, मेवासिंह का सम्मान किया।

रोड शो आज
आयोजन सचिव डॉ. एलके कपिल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से ट्रोमा सेन्टर तक आमजन को रोड सेफ्टी से जागरूक करने के लिए देश विदेश के प्रतिनिधियों का रोड शो शुक्रवार को होगा। रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. बीएल मीणा, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक यशंवत ंिसंह, एसपी प्रदीप मोहन शर्मा, प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल, आरटीओ नेमी चन्द्र पारीक आदि प्रतिनिधियों का सम्मान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग