6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सेज के पदनाम परिवर्तन का मुद्दा फिर गर्माया, सीएम को भेजा ज्ञापन

राज्य के नर्सेज लंबे समय से केन्द्र अनुरूप नर्सेज के पदनाम परिवर्तन का मुद्दा एक बार फिर गर्मा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
नर्सेज के पदनाम परिवर्तन का मुद्दा फिर गर्माया, सीएम को भेजा ज्ञापन

नर्सेज के पदनाम परिवर्तन का मुद्दा फिर गर्माया, सीएम को भेजा ज्ञापन

बीकानेर राज्य के नर्सेज लंबे समय से केन्द्र अनुरूप नर्सेज के पदनाम परिवर्तन का मुद्दा एक बार फिर गर्मा रहा है। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) के आह्वान पर बीकानेर जिले में भी नर्सेज संगठनों के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग ज्ञापन भेजा है।

संगठन के बीकानेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा एवं शहर जिलाध्यक्ष छोटूराम चौधरी एवं राजस्थान नर्सेज यूनियन बीकानेर के जिलाध्यक्ष रमजान तंवर के नेतृत्व में नर्सेज पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, चिकितसा मंत्री सहित सांसद अर्जुनराम मेघवाल, राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, केबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धिकुमारी, लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, खाजूवाला विधायक गोविंदराम, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को अलग-अलग ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया है कि राजस्थान में पिछले छह-सात साल से राज्य सरकार प्रतिवर्ष १२ मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर प्रांतीय समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मियों को सम्मानित करती है। इस बार कोविड-१९ के चलते नर्सिंगकर्मी जीवन की परवाह नहीं करते हुए पहली पंक्ति में खड़े होकर काम कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि केंद्र के अनुरूप नर्स श्रेणी द्वितीय को नर्सिंग ऑफिसर, नर्स श्रेणी प्रथम को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ नर्स को व्याख्याता, नर्सिंग ट्यूटर स्कूल वरिष्ठ व्यख्याता, नर्सिंग ट्यूटर कॉलेज को सहायक प्रोफेसर एवं नर्सिंग अधीक्षक को चीफ नर्सिंग ऑफिसर पदनाम परिवर्तन की मांग है। उन्होंने बताया कि सरकार अगर यह मांग पूरी करती है तो सरकार पर कोई वितीय भार नहीं आएगा। प्रतिनिधि मंडल में संभाग प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन महला, मो. आरिफ, राजेन्द्र बिजारणिया, अमित वशिष्ठ आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग