21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिरों में मनाया जन्माष्टमी पर्व

Janmashtami festival-

less than 1 minute read
Google source verification
मंदिरों में मनाया जन्माष्टमी पर्व

मंदिरों में मनाया जन्माष्टमी पर्व

बीकानेर. शहर के कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व अभिषेक, पूजन और ठाकुरजी के श्रृंगार-आरती के साथ मनाया गया। रात 12 बजे मंदिरों में पुजारियों ने परम्परानुसार ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक किया और पूजन कर विभिन्न मिठाईयों का भोग अर्पित किया।

शहर के मरुनायक चौक स्थित मदन मोहन मंदिर, मरुनायक मंदिर, दाऊजी रोड स्थित दाऊजी मंदिर, विट्ठल नाथ मंदिर तेलीवाड़ा चौक, गोवर्धन नाथ मंदिर आसानियों का चौक, श्याम सुन्दर मंदिर जस्सोलाई तलाई, छोटा गोपाल मंदिर दम्माणी चौक, मदन मोहन मंदिर दम्माणीा चौक, गिरिराज मंदिर रघुनाथसर कुआ, मूंधड़ा बगेची नत्थूसर गेट के बाहर, रतन बिहारी मंदिर , रसिक शिरोमणी मंदिर रतन बिहारी पार्क, दम्माणी चौक बड़ा गोपालजी मंदिर सहित विभिन्न कृष्ण मंदिरों में कोरोना एडवाइजरी की पालना के तहत जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।

नन्दोत्सव आज, माखन-मिश्री का लगेगा भोग
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का जन्म होने के बाद गुरुवार को घरों और मंदिरों में नन्दोत्सव मनाया जाएगा। शहर के वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी के माखन और मिश्री का भोग लगाया जाएगा। परम्परागत मटकी फोड़ का आयोजन होगा। ठाकुरजी को पालने में झूला झूलाने के साथ भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। वहीं कई घरों में भी नन्दोत्सव मनाया जाएगा। कान्हा के जन्म की खुशियां मनाई जाएगी व माखन-मिश्री का भोग ठाकुरजी के लगाया जाएगा।