5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्माष्टमी महोत्सव- झांकी में झलका एक देश, एक विधान व एक झण्डा

Janmashtami Mahotsav- लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाई जन्माष्टमी
2 min read
Google source verification
Janmashtami Mahotsav

जन्माष्टमी महोत्सव- झांकी में झलका एक देश, एक विधान व एक झण्डा

बीकानेर. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी होना आमजन के दिलों पर छाया हुआ है। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई जा रही झांकियों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। झांकियों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अनुच्छेद ३७०, एक देश, एक विधान और एक झण्डा को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। वहीं देश के जवानों के शौर्य को भी झांकी में दिखाया गया है।

भीनासर स्थित कृष्ण भवन में सजाई गई झांकी सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। देश के नक्शे में प्रदर्शित किया गया एक देश, एक विधान और एक झण्डा हर किसी को आकर्षित कर रहा है। जन्माष्टमी पर हर साल बीकानेर आकर ४० वर्षों से झांकियां सजा रहे जगदीश मीमानी ने बताया कि इस बार की झांकियों में लद्दाख की झांकी, जम्मू-कश्मीर के लाल चौक की झांकी, सेना के जवानों के शौर्य को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही धार्मिक स्थल, विभिन्न राज्यों की संस्कृति और वेशभूषा की झांकियां भी सजाई गई है।

लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाई जन्माष्टमी

बीकोनर. नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। ठाकुरजी का अभिषेक-पूजन कर विशेष शृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुजारी मुन्ना महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई। रात १२ बजे अधर्म के प्रतीक के रूप में कंस स्वरूप का वध किया गया। श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की ओर से मंदिर परिसर में भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

कलाकारों ने श्रीकृष्ण की भक्ति से सरोबार भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं में २१ क्विंटल पंचामृत का वितरण किया गया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने भी रात १२ बजे कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई और लडडू गोपाल का अभिषेक, पूजन कर आरती की। भगवान को विभिन्न खाद्य सामग्रियों का भोग अर्पित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग