
Jodhpur Discom issued orders
नोखा. केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए अब 20 हजार रुपए से अधिक राशि के बिजली बिल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। इसके आदेश भी जोधपुर डिस्कॉम ने जारी कर दिए है। एईएन कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमआर मीणा की ओर से जारी आदेशों में 20 हजार रूपए से अधिक राशि के बिल वाले उपभोक्ताओं का बिल पेमेंट डिजिटल करने की बात कही गई है।
ऐसे उपभोक्ता डेबिट, के्रडिट कार्ड, नेट बैकिंग और अन्य वोलेट्स के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि कृषि कनेक्शन को इससे अलग रखा गया है। चेक, नगद व डीडी नहीं चलेगा 20 हजार से अधिक राशि का बिजली बिल अब किसी भी ऑफलाइन सिस्टम से जमा नहीं किया जाएगा। यानि चेक, नगद व डीडी से स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी ई-मित्र संचालक, डाटा इंफोसिस सिस्टम और संबंधित बिल जमा करने वाले कैशियर को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
बिल जमा नहीं करने पर पैनल्टी भी लगेगी
डिस्कॉम की ओर से जारी निर्देशों में ऑफलाइन पेमेंट सिस्टम पर जुलाई से रोक लगाते हुए सख्ती बरतने के लिए कहा गया है। यदि किसी भी बिजली उपभोक्ता द्वारा ऑफलाइन पेमेंट किया जाता है, तो उस पर 500 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है, यह राशि अगले माह के बिल में जुड़कर आएगी।करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ताएईएन कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली बिल 20 हजार रुपए से अधिक का होता है। जिसमें रिको क्षेत्र के कनेक्शन ज्यादा है।
'नोखा उपखंड क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 20 हजार से अधिक की राशि के बिल ऑनलाइन जमा करने के निर्देश डिस्कॉम की ओर से जारी किए गए है।
कौशलेंद्र सिंह, एईएन नोखा
सुशीला वर्मा होंगी नोखा की नई एसडीएम
नोखा. नोखा के एसडीएम केएल सोनगरा का तबादला जायल, नागौर हो गया है। उनके स्थान पर सुशीला वर्मा को लगाया गया है। सुशीला को सहायक भू-प्रबंध अधिकारी बीकानेर से स्थानांतरित कर नोखा एसडीएम लगाया गया है। ये आदेश रविवार को कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अरविंद कुमार पोसवाल की ओर से जारी किए गए है।
Updated on:
30 Jul 2018 12:21 pm
Published on:
30 Jul 2018 12:21 pm
