संजय दत्त , चित्रांगदा, माही, दीपराज भी आए बीकानेर
फिल्म साहिब बीवी और गैंगस्टर की शूटिंग के लिए अभिनेता संजय दत्त, अभिनेत्री चित्रांगदा, अभिनेत्री माही गिल व अभिनेता दीपराज बीकानेर पहुंच गए हैं। वे यहां लालगढ़, लक्ष्मीनिवास पैलेस व गजनेर में शूटिंग में भाग लेंगे। संजय रविवार शाम बीकानेर पहुंचे। वहीं चित्रांगदा, माही व दीपराज दोपहर में पहुंचे। वे सोमवार से शूटिंग में भाग लेंगे।