scriptकिसानों ने भरी हुंकार, दी गिरफ्तारी | Kisan Sabha | Patrika News

किसानों ने भरी हुंकार, दी गिरफ्तारी

locationबीकानेरPublished: Aug 10, 2018 08:06:58 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के देशव्यापी आह्वन पर अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में सांकेतिक रूप से गिरफ्तारियां देकर विरोध जताया गया।

Kisan Sabha

Kisan Sabha

बीकानेर. फसल गारंटी कानून व किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के देशव्यापी आह्वन पर अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में सांकेतिक रूप से गिरफ्तारियां देकर विरोध जताया गया। बाद में लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलक्टर को सौंपा।
किसानों को संबोधित करते हुए लालचंद भादू ने कहा कि संसद में इस बिल के समर्थन में किसान संठन एकजुट हैं। देशभर में गिरफ्तारियां दी गई हैं। वक्ताओं ने कहा कि आज कृषि संकट के दौर से गुजर रही है। देश का किसान उपज की लागत भी नहीं ले पा रहा है। अगली फसल के बाद किसानों का कर्ज फिर बढ़ जाता है।
लोकसभा अध्यक्ष के नाम भेजे ज्ञापन के जरिए बताया गया है कि संसद में पेश होने वाले दोनों बिलों का किसान समर्थन करते हैं। प्राथमिकता में लेते हुए इन्हें दोनों सदन में पारित किया जाए। गुरुवार को कलक्ट्रेट पर किए गए प्रदर्शन में गिरधारी महिया, छोगाराम, मुखराम गोदारा, जेठाराम लाखूसर, भंवरसिंह, रामप्रताप, भंवर महाजन, मुकेश सिद्ध, कैलाश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में काश्तकार शामिल हुए।
मिलती है लाठी
किसान नेताओं ने कहा कि काश्तकार हक के लिए आंदोलन करता है, तो उन्हें पुलिस की लाठी-गोली झेलनी पड़ती है। यदि किसानों की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और कर्ज से मुक्त नहीं किया जाता है तो उनका सारा मूल्य कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च हो जाता है।
तीन दिवसीय प्रबोधन व्याख्यान माला आज से
बीकानेर. मानव प्रबोध प्रन्यास की ओर से संवित सोमगिरि की अध्यक्षता में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रबोधन व्याख्यान माला शुरू होगी। व्याख्यान माला में मानव प्रबोधन प्रन्यास की ओर से बीकानेर और अन्य स्थानों से प्रबुद्ध वर्ग, कानूनविद्, शिक्षाविद् , साहित्यकार, विद्यार्थियों और नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
इस व्याख्यान माला का पहला व्याख्यान १० अगस्त को प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज का संविधान की खूबियां, खामिया और सुधार विषय पर रवीन्द्र रंगमंच पर सायं छह बजे होगा। दूसरे दिन ११ अगस्त प्रो. कुसुमलता केडिया भारत कभी पराधीन नहीं रहा- विषय पर जिला उद्योग संघ के सभागार में सायं छह बजे व्याख्यान देंगी।
प्रो. केडिया १२ अगस्त को इसी स्थल महाशक्ति के रूप में भारत की उभरती संभावनाएं विषय पर व्याख्यान देंगी। अंतिम दिन १३ अगस्त को प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज रिद्धी-सिद्धी भवन में राष्ट्र उन्नति का अर्थ विषय पर बोलेंगे। हर व्याख्यान माला में संवित सोमगिरी महाराज की विषय प्रस्तावना होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो