
Kisan Swabhiman Rally
बीकानेर. राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर से सोमवार को कर्मचारी मैदान में किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली में बीकानेर जिले सहित संभाग के विभिन्न जिलों से किसान शामिल हुए। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी लालजी भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई।
रैली में वक्ताओं ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों की कर्जमाफी एकमुश्त करने, फसल बीमा योजना में संशोधन करने, खेत को इकाई मानने, ६० वर्ष की आयु पर किसानों को ५ हजार रुपए की मासिक पेंशन, सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर ९० प्रतिशत अनुदान, हर तहसील पर फसल खरीद केन्द्र खोलने, भण्डारण व्यवस्था करने, समय पर भुगतान करने, इंगानप के अंतिम छोर तक के किसानों को पूरा पानी देने, राजस्थान को उसके हक का पूरा पानी देने आदि मांगें रखी।
रैली संयोजक, राष्ट्रीय मंत्री महावीर पुरोहित के अनुसार रैली में राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मोदगिल, जयपुर के संग्राम सिंह, हनुमानगढ़ के सरदार गुरदेव सिंह, विजयनगर के सरदार जसवीर सिंह, जयपुर के नन्दलाल डागर, प्रदेश महामंत्री भाखरराम बिश्नोई, कोटा से राष्ट्रीयमंत्री जगदीश शर्मा, गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष अमरीश भाई पटेल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुबेर सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को २१ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
Published on:
30 Oct 2018 10:43 am
