
dungar college
बीकानेर. राजस्थान के समस्त राजकीय एवं निजी 2 वर्षीय एवं 4 वर्षीय बीण्एड महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि शुक्रवार तक हैं। इसके लिए छात्र पीटीईटी-2020 की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो छात्र इस वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम की अन्तिम वर्ष की परीक्षा में बैठ रहे हैं, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 4 वर्षीय बीण्एड पाठ्यक्रम के लिए 12वीं परीक्षा में इस वर्ष बैठने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
समन्वयक डॉ. जी.पी.सिंह ने बताया कि अभी तक इस प्रवेश परीक्षा के लिए 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए ु कुल 2,96,108 एवं 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में कुल 1,39,713 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया हैं। सर्वाधिक आवेदन जयपुर जिले से प्राप्त हुए हैं, जिसकी संख्या आज तक 60,682 हैं। बीकानेर जिले के लिए 12,705 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं।
सबसे कम आवेदन जैसलमेर जिले से प्राप्त हुए हैं, जिसकी संख्या 2,089 हैं। अभ्यर्थियों की किसी अन्य भ्रामकध्फेक वेबसाइट पर आवेदन न करें। चार वर्षीय बीए बीएड-बीएससी बीएड के डिग्रीधारकों की स्नातक योग्यता के तुल्य है एवं इस डिग्री के बाद छात्र समस्त सम्बन्धित विषयों में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए पात्र होंगे तथा आईएएस-आरएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षा जिनकी अर्हता स्नातक डिग्री है के पात्र भी होंगे।
Updated on:
19 Mar 2020, 7:27 PM IST
Published on:
19 Mar 2020, 7:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.