
Magre Ra Moong Mango A...
बीकानेर. 'मगरे रा मूंग मंगाओ ए, म्हारी पीठी सरस कराओ एÓ तथा 'नहायले-धोयले ओ लाड लडाÓ सरीखे मांगलिक गीतों की गूंज के साथ बुधवार को यज्ञोपवित संस्कार के लिए बटुकों के हाथधान और बनावा की रस्म हुई। परिवार की महिलाओं ने पारम्परिक गीत गाए।
साथ ही पीठी और अटाल की रस्म हुई। बटुकों ने केशरिया वस्त्र धारण किए और बडे-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। २१ फरवरी को पुष्करणा सावा के तहत १५ फरवरी को होने वाले सभी जातियों के यज्ञोपवित संस्कार के लिए मांगलिक कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुए। गुरुवार को मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा होगी। यज्ञोपवित संस्कार १५ फरवरी को होगा।
शहर में यज्ञोपवित संस्कार के मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजनों से सावे की रौनक बढऩी शुरू हो गई है। मांगलिक कार्यक्रमों के साथ पारम्परिक गीत गूंज रहे हैं। सावे के तहत यज्ञोपवित संस्कार सहित खोळा, प्रसाद, लग्न, खिरोड़ा, मायरा, गणेश परिक्रमा, बारात, जान आदि की घर-घर तैयारियां हो रही हैं।
पहुंच रहे बीकानेर प्रवासी
सावा कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई सहित देश व प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज के लोग बीकानेर पहुंच रहे है। शहर से बाहर रहने वाले कई परिवार सावे के दौरान अपने बालकों के यज्ञोपवित संस्कार और लड़के-लड़कियों की शादियां करने भी यहां आ रहे हैं।
कन्या गौरव सम्मान समारोह 17 को
पुष्करणा सावा पर श्रीराम मंदिर परिवार की ओर से दूसरा 'यादगार पल अलंकरण गौरव सम्मानÓ समारोह 17 फरवरी को एमएम ग्राउण्ड के पास श्रीराम मंदिर परिसर में होगा। आयोजन से जुडे़ पवन पुरोहित ने बताया कि समारोह में पुष्करणा सावा के दिन विवाह करने वाली कन्याओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह में रामेश्वरानन्द महाराज सागर, जनार्दन कल्ला, पं. नथमल पुरोहित, पं. जुगल किशोर ओझा अतिथि होंगे।
निशुल्क स्थान की व्यवस्था
पुष्करणा सावे पर बड़ी संख्या में होने वाली शादियों को देखते हुए करमीसर रोड स्थित कपिल जन कल्याण प्रन्यास ट्रस्ट की ओर से संचालित कपिल आश्रम परिसर में समाज के विवाह आयोजनों के लिए निशुल्क जगह की व्यवस्था की गई है।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर देरासरी के अनुसार पुष्करणा सावे पर शादियां करने वाले परिवार आश्रम में सम्पर्क कर सकते है। निशुल्क स्थान बुकिंग के लिए व्यवस्थापक चन्द्रशेखर छंगाणी, परशुराम सेवा समिति कार्यालय और रमक-झमक संस्था कार्यालय में भी सम्पर्क किया जा सकता है।
पुष्पवर्षा से होगा स्वागत
राष्ट्रीय पुष्करणा यूथ सामाजिक संस्थान पुष्करणा सावा पर दूल्हों और बारातों का बारह गुवाड़ चौक में पुष्पवर्षा से स्वागत करेगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप जोशी ने बताया कि बारातियों के लिए दूध-राबडि़या की व्यवस्था होगी। यह कार्यक्रम शंकर पुरोहित, रामदास ओझा, गणेश पुरोहित, दिलीप जोशी के सान्निध्य में होगा। वहीं संस्था की ओर से मोहता चौक में प्रथम तीन दूल्हों को यादगार पल अलंकरण से नवाजा जाएगा।
Published on:
14 Feb 2019 01:33 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
