24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: शादीशुदा महिला ने युवक संग दी जान, बताया जा रहा प्रेम-प्रसंग का मामला

Married Woman Committed Suicide: बीकानेर के सैरूणा थाना क्षेत्र में खेजड़ी के पेड़ से युवक-युवती के शव मिले। दोनों शव एक ही चुन्नी के सहारे लटके मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Bikaner Couple Suicide Case

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों का फोटो: पत्रिका

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में युवक-युवती के जान देने का मामला सामने आया है। मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सैरूणा थाना इलाके का है। यहां एक महिला और युवक के शव खेजड़ी के पेड़ से लटके मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जांच में दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

शादीशुदा है मृतक महिला

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान 27 साल के सुरेंद्र उर्फ सुंदरलाल पुत्र धन्नाराम मेघवाल (निवासी बीकानेर के कितासर बीदावतान थाना श्रीडूंगरगढ़) के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान 26 साल की कालीदेवी पत्नी कोजूराम मेघवाल (निवासी चूरू के बंडवा थाना राजलदेसर) के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला कालीदेवी विवाहित है और उनके बच्चे भी है। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि कालीदेवी मृतक सुरेंद्र उर्फ सुंदरलाल के खेत में काश्तकार के रूप में काम करती थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

कार में मिली शराब की खाली बोतल

मौके पर एक कार भी मिली है जिसमें शराब की खाली बोतल मिलने की सूचना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर सैरूणा थाना प्रभारी संध्या विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और परिजनों से भी इस घटना के आधार पर बात की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग