
आम का स्वाद चखने के लिए करना होगा इंतजार
-रमेश बिस्सा
बीकानेर.लॉक डाउन के चलते फलों का राजाआम आज भी आमजन की पहुंच से दूर ही है। वर्तमान में मंडी में बहुत ही कम मात्रा में आम की आवक हो रही है। इस कारण दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसी तरह अन्य फलों की आवक भी प्रभावित है। आमजन को लगड़ा, दशहरी सहित आम की अन्य प्रजातियों के लिए अभी एक माह ओर इंतजार करना पड़ेगा। यह आम उत्तर प्रदेश से आते हैं, जहां से अभी तक आवक शुरू नहीं हुई है। फिलहाल मंडी में हैदराबाद का सफेदा आम आ रहा है। जिसकी थोक दरें भी 70 रुपए प्रति किलो है, वहीं खुदारा बाजार में यह आम 90 -100 रुपए तक बिकते हैं। एक दो दिनों में यह मंडी से निकलकर सामान्य बाजारों तक पहुंचेगा।
महज पांच टन आवक
पूगल रोड स्थित फल-सब्जी मंडी में इन दिनों महज पांच से छह टन आम ही आ रहा है। बताया जाता है कि अप्रैल में इन दिनों हर वर्ष करीब 50 टन तक आम आता था, लेकिन इस बार आवक नहीं है। इसके अलावा तरबूज, पपीता, अंगुर, केला, अनार सरीखे फल आ रहे हैं।
पूना-मुम्बई से आना बंद
बीकानेर में उत्तर प्रदेश, हैदराबाद, गुजरात, महाराष्ट्र से फल आते हैं। इसमें सबसे अहम है मुम्बई -पूना से आने वाला रतनागिरी व हाफुस आम, जो मीठे होने के साथ ही काफी महंगे होते हैं। वर्तमान में वहां से कोई परिवहन न होने से कोई आम नहीं आ रहा।
महंगा नहीं, परहेज कर रहे
मंडी में फलों के थोक विक्रेता जगदीश रामवत ने बताया की इन दिनों फलों की बहुत ही कम आवक है, मगर जो भी फल आ रहे हैं उनके दाम ज्यादा नहीं है, लोग स्वयं ही खरीदने से परहेज कर रहे हैं। बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में पैदा होने वाली अनार आ रही है, जो बाजारों में 80 से 90 रुपए किलो बिक रही है।
Published on:
20 Apr 2020 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
