5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे दिन भी मंडी बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

bikaner news - Market closed for second day, business worth crores affected

less than 1 minute read
Google source verification
दूसरे दिन भी मंडी बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

दूसरे दिन भी मंडी बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित

दालों पर स्टॉक सीमा के विरोध में व्यापारी हुए एकजुट
बीकानेर.
दालों पर स्टॉक सीमा लगाने के विरोध में अनाज मंडी कारोबारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी मंडी में कारोबार बंद रखा। दो दिन बंद के चलते जिले की अनाज मंडियों में करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। स्टॉक सीमा के विरोध में बुधवार को अनाज कारोबारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पक्की आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि स्टॉक सीमा लगाने के फैसले से किसानों को भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में केन्द्र सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू करने के बाद स्टॉक सीमा लगा दी। सरकार की इन नीतियों के चलते अफसरशाही हावी होगी।


मंडी के बाहर प्रदर्शन
बुधवार को अनाज मंडी के बाहर अनाज कारोबारियों ने प्रदर्शन कर स्टॉक सीमा का विरोध किया। कच्ची आढ़त व्यापार संघ के महामंत्री नंद किशोर राठी ने बताया कि दालों में प्रभावी की गई स्टॉक सीमा के विरोध में दाल कारोबारियों और पक्की आढ़त व्यापार संघ सहित समस्त अनाज कारोबारियों ने हड़ताल का समर्थन किया है। राठी ने बताया कि बुधवार को अनाज कारोबारियों ने अनाज मंडी के बाहर प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को भी अनाज मंडी में जिंसों की बोली नहीं लगी।


आज खुलेगी अनाज मंडी
पक्की आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए गुरुवार को अनाज मंडी खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूर्व की भांति जिंसों की बोली शुरू हो जाएगी। वहीं स्टॉक सीमा के विरोध में व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।