6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का आज सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बाजार बंद

पेट्रोल-डीजल, रसाई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस ने बीकानेर में बाजार बंद रखने की घोषणा की है।
2 min read
Google source verification
market off

market off

बीकानेर. पेट्रोल-डीजल, रसाई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस ने बीकानेर में बाजार बंद रखने की घोषणा की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोमवार को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बीकानेर बंद का आह्वान किया गया है। दवाइयां सरीखी जरूरत की वस्तुओं के प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। बंद के लिए सभी व्यापारिक संगठनों से सहयोग मांगा है।

कांग्रेसी नेता डॉ. बीडी कल्ला ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि जरूरत की वस्तुओं की दरें लगातार बढ़ रही हैं। इसके विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान पहले कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता एक जगह एकत्र रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। बंद को लेकर लोगों से समझाइश की जाएगी, कोई जबर्दस्ती नहीं करेंगे।

जबरन बंद नहीं कराएंगे
कल्ला ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को बंद करने के लिए अपील की जाएगी, लेकिन जबरन बंद नहीं कराएंगे। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम २५ प्रतिशत बढ़ गए है। इससे आम आदमी परेशान है। महंगाई व तेल की दरों को लेकर पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें की थी, अब उससे कई गुणा ज्यादा दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति फेल होने से तेल के दाम बढ़ रहे हैं। संभाग प्रभारी भरतराम मेघवाल, महिला प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रिहाज, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत व महेन्द्र गहलोत, मंगलाराम गोदारा, गोविन्दराम मेघवाल, गोपाल गहलोत, जिया उर रहमान, गुलाब गहलोत, सुनीता गौड़ आदि मौजूद रहे।

जिला उद्योग संघ का समर्थन
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव विनोद गोयल ने सोमवार को प्रस्तावित बीकानेर बंद को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का बुरा असर व्यापार और उद्योगों पर पड़ रहा है। उधर, जन किसान पंचायत भी बंद के समर्थन में गांवो में जाकर बैठकें करेगी। संगठन के ललित मोहन ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर कर ली गई हैं। इस सम्बंध में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। रविवार को इस संदर्भ में हुई बैठक में धनपत चायल, श्रीकिसन सींवर, संजय ठाकुर, अरुण व्यास, राजेन्द्र मूंड, शब्बीर अहमद, आजम अली, विक्की चढ्ढा सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग