8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन भर धुंध-कोहरे का रहा असर

बीकानेर. वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दो-तीन दिन से राज्य के कुछ भागों में कुहासा की परिस्थितियां जारी हैं। तापमान में कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव भी नहीं है। हांलांकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। इससे सर्दी का थोड़ा असर दिखाई दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jitendra Goswami

•

Updated: 22 Nov 2023, 12:04 AM IST

दिन भर धुंध-कोहरे का रहा असर

दिन भर धुंध-कोहरे का रहा असर

बीकानेर. वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दो-तीन दिन से राज्य के कुछ भागों में कुहासा की परिस्थितियां जारी हैं। तापमान में कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव भी नहीं है। हांलांकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। इससे सर्दी का थोड़ा असर दिखाई दिया।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, इस माह के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव राज्य के कुछ भागों में होने की संभावना है। अंचल में मंगलवार का दिन कोहरा व धुंध के असर से धुंधला ही रहा। दिन भर धूप नहीं के बराबर सी थी। बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन होते और गायब हो जाते। दिन की शुरुआत में कोहरे का असर अधिक था। खुली जगह और राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रभाव ज्यादा रहा। वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर को इसका प्रभाव कम हुआ, पर हल्की धुंध छाई रही। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री था, तो मंगलवार को गिरकर 14.2 डिग्री पर आ गया। अधिकतम भी एक डिग्री कम होकर 27.0 डिग्री रहा। इस माह अभी तक सबसे कम तापमान 16 नवंबर को 12.6 डिग्री रहा था।

यह रही पिछले सात दिन का तापमानतिथि न्यूनतम

15 नवंबर 15.3

16 नवंबर 12.6

17 नवंबर 15.0

18 नवंबर 14.0

19 नवंबर 16.5

20 नवंबर 17.2

21 नवंबर 14.5

निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन आज

बीकानेर. तेरापंथ भवन गंगाशहर में दो दिवसीय एक्यूप्रेशर एवं सुजोक पद्धति के चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन होगा। गंगाशहर तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी जैन लूणकरनसर छाजेड़ा के अनुसार शिविर में प्रातः 11. 30 बजे से 1 .30 बजे तक चिकित्सक बिना दवा के जोड़ों , कमर दर्द , साइटिका , घुटनों इत्यादि के दर्द का उपचार करेंगे।