5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापौर ने निर्माण शाखा अधिकारियों की बैठक में जताई नाराजगी

nagar nigam bikaner- नगर निगम की ओर से करवाए जाने वाले निर्माण और विकास कार्यों के टेण्डर हो जाने व कार्यादेश जारी हो जाने के बाद भी काम नहीं होने पर महापौर नारायण चौपड़ा ने नाराजगी जताई।
less than 1 minute read
Google source verification
Meeting in nagar nigam bikaner

महापौर ने निर्माण शाखा अधिकारियों की बैठक में जताई नाराजगी

बीकानेर. नगर निगम की ओर से करवाए जाने वाले निर्माण और विकास कार्यों के टेण्डर हो जाने व कार्यादेश जारी हो जाने के बाद भी काम नहीं होने पर महापौर नारायण चौपड़ा ने नाराजगी जताई। सोमवार को अपने कक्ष में निर्माण शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में महापौर ने कहा कि टेण्डर हो जाने के एक-डेढ़ साल बाद भी काम नहीं हो रहे है। आमजन परेशान है।

इस दौरान महापौर ने पीपी ब्रांच के सामने नाली निर्माण, निगम कार्यालय के पास पेट्रोल पम्प के नजदीक नाला निर्माण, कचहरी परिसर में अर्जीनवीश कक्ष के पास टॉयलेट, कचहरी परिसर में डूंगरसिंह मूर्ति के पीछे की ओर नाला, पीबीएम परिसर में टॉयलेट का संचालन सहित कई काम बताए जो अब तक पूरे नहीं हुए है अथवा कार्य शुरू नहीं हुआ है। बैठक में संभागीय अधीक्षण अभियंता ललित ओझा, एक्सइएन पवन बंसल, जेइएन संजय ठोलिया, रामचन्द्र, मंजू सहित निर्माण शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।

निगम के लगे बोर्ड

महापौर ने कहा कि जो काम नगर निगम की ओर से करवाए गए है अथवा हो रहे है, उन कार्यो के स्थल पर नगर निगम के बोर्ड अथवा पत्थर लगे, जिससे निगम की ओर से कार्य करवाए जाने की सूचना हर किसी को मिले। बीछवाल क्षेत्र में लगाए गए पांच हजार पौधो के स्थल पर निगम का बोर्ड लगाने के लिए कहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग