6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉपिंग उत्सव: एक साथ उपलब्ध होंगे बेहतरीन उत्पाद

अंसल एपीआइ के संयुक्त तत्वावधान एवं राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में बीकानेर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर ४ से 12 अगस्त तक शार्दुल क्लब मैदान में आयोजित किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
mega trade fair

mega trade fair

बीकानेर. अंसल एपीआइ के संयुक्त तत्वावधान एवं राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में बीकानेर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर ४ से १२ अगस्त तक शार्दुल क्लब मैदान में आयोजित किया जाएगा। मरुनगरी में पहली बार नए कलेवर में पूर्णतया वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर डोम में लगाई जाएंगी। इसके लिए मैदान में डोम आकार लेने लगे हैं।

मेगा ट्रेड फेयर में देशभर से व्यापारी अपने विशिष्ट उत्पादों के साथ आएंगे। इनके साथ स्थानीय व्यापारी भी अपने उत्पादों की बेहतरीन रेंज प्रदर्शित करेंगे। देश की कई बड़ी कम्पनियां व विभिन्न प्रांतों से आए व्यवसायी प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर जानकारी देंगे। इसमें शहरवासी खरीदारी के साथ खाने-पीने और मनोरंजन का आनन्द ले सकेंगे। लोगों की प्रोपर्टी व आशियाने से संबंधित जरूरतें पूरी करने के लिए मेगा ट्रेड फेयर में कॉलोनाइजर्स और बिल्डर्स भी कई आकर्षक ऑफर्स लेकर आएंगे।

ट्रेड फेयर में म्यूचुअल फंड, शेयर टे्रडिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम, पुस्तकें, फर्नीचर, गïृहसज्जा और एफएमसीजी उत्पाद के विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगेंगी। साथ ही ऑटोमोबाइल के विशेष जोन में टू-व्हीलर व फोर व्हीलर की कम्पनियों की स्टॉल्स लगेंगी। इसके साथ ही मेगा टे्रड फेयर से सबंधित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए ९३५१२०५५२३, ७९७६१०३६१९ पर सम्पर्क किया जा सकता है।

स्वाद और मनोरंजन
फेयर में विशाल फूड जोन बनाया जाएगा। इसमें अनेक प्रकार के लजीज व्यंजनों का जायका उपलब्ध होगा। साथ ही फेयर परिसर में मनोरंजन जोन में रंग-बिरंगी लाईटों से सजे विशेष प्रकार के झूले होंगे। रेंजर, ज्वाइंट व्हील, चांद-तारा, ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन ट्रेन, कटर पिल्लर, ट्रम्बलिंग, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माऊस, बोटिंग सहित कई झूले होंगे।

योजनाओं की जानकारी दें

बीकानेर. भाजपा किसान मोर्चा देहात व शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित की गई। प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह व गेनीराम रीणवा ने कहा कि समर्थन मूल्यों में वृद्धि, फसल ऋण माफी आदि निर्णय सहित योजनाओं की जानकारी आम किसान तक पहुंचाएं। देहात के जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने कहा कि गौरव यात्रा की शुरूआत चारभुजा से होगी। बैठक में नवरतन सिसोदिया, तेजाराम राव, डॉ. राकेश माथुर, नरेन्द्र शर्मा, रामकरण सारण, रामकुमार आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग