22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner Crime: स्कूली छात्रा के लिए न्याय मांगने वाला ही निकला हत्यारा, एक लॉकेट ने खोला राज

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस और ग्रामीणों को चकमा देने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी। एक लॉकेट के चलते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
less than 1 minute read
Google source verification
gorakhpur class 9th student raped victim says she had to sleep with four to five men day crime news up

छात्रा के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक कहानी।प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

बीकानेर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर आरोपी श्यामसुंदर को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शनों में शामिल होता रहा ।

चालाकी ही बन गई सबूत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था और घटनास्थल से मिला एक लॉकेट ही पुलिस के हाथ लगा मुख्य सुराग था। जांच में सामने आया कि बालिका से हाथापाई के दौरान आरोपी का लॉकेट टूटकर गिर गया था। शक से बचने के लिए उसने अगले दिन बाजार से वैसा ही दूसरा लॉकेट खरीदकर पहन लिया, लेकिन यही चालाकी उसके खिलाफ सबूत बन गई।

ऐसे खुला राज

21 फरवरी को बालिका परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों की तलाश के दौरान रोही क्षेत्र में उसका शव मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी संदिग्ध रूप से दिखाई दिया। पूछताछ में उसके लॉकेट को लेकर विरोधाभास सामने आया, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।