5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिवसीय मोमासर उत्सव में 200 से ज्यादा कलाकार देंगें प्रस्तुति

कार्यक्रम 19 व 20 को  
less than 1 minute read
Google source verification
Momasar festival 2019

दो दिवसीय मोमासर उत्सव में 200 से ज्यादा कलाकार देंगें प्रस्तुति

मोमासर. मोमासर ग्राम व जाजम फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जैमिनी कारपोरेशन बेल्जियम व सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर-मोमासर के सौजन्य से कस्बे में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मोमासर उत्सव शनिवार से शुरू होगा।कार्यक्रम निदेशक विनोद जोशी ने बताया कि 19 अक्टूबर को स्थानीय भोमियाजीमंदिर पर बद्रीजी शिवजी सुथार पार्टी के हरिजस भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं दिनभर प्राचीन जैचंदलाल पटावरी की हवेली मेंकलाकार संगीत, भजन, कथौड़ी ट्राइबल संगीत व जुम्मा जोगी अपनी प्रस्तुति देंगे।

वहीं हवेली परिसर में क्राफ्ट मेले में हस्तकला, काष्ठकला आदि की विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। वहीं 20 अक्टूबर को भीमराज पटावरी की हवेली में कार्यक्रम के बाद रात्रि में स्थानीय ताल मैदान में 8 बजे से मध्य रात्रि तक मुख्य आयोजन होगा। इसमें हंगरी के कलाकार बैंड वादन कर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं राजस्थान के सभी अंचल समेत 200 से ज्यादा कलाकर प्रस्तुतियां देंगे व साथ ही खेजड़ी की बेटी की सत्य कथा पर आधारित नाटिका का मंचन भी होगा।


कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हवेलियों की सफाई की जा रही है तो ताल मैदान को विभिन्न तरह की रोशनी से सुसज्जित किया जा रहा है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग