5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई की इस तारीख के बाद बीकानेर में दस्तक दे सकता है मानसून

monsoon 2019 in bikaner- प्रदेश में सबसे पहले पूर्वी राजस्थान में यह दस्तक देगा। उसके बाद पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में मानसून आएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
weather in rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई की इस तारीख के बाद बीकानेर में दस्तक दे सकता है मानसून

बीकानेर. गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे है। तीखी धूप व उमस से परेशान शहरवासियों को अब मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के निदेशक शिवगणेश ने बताया कि प्रदेश में मानसून(monsoon) ३ से ५ जुलाई के बीच में आएगा। प्रदेश में सबसे पहले पूर्वी राजस्थान में यह दस्तक देगा। उसके बाद पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में मानसून(monsoon) आएगा। बीकानेर में करीब 15 से 20 जुलाई के बीच मानसून(monsoon) आने की संभावना है। जिससे अब शहरवासियों को मानसून के लिए करीब १५ दिन ओर इंतजार करना पड़ेगा। बीकानेर अंचल में सुबह से सूरज की तीखी धूप व उमस ने बेहाल किया है। दिनभर तेजगर्मी लोगों के कपड़ों को बेधती रही। जिससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है।


हालात यह है कि सूरज दोपहर से पहले ही असर दिखाना शुरू कर देता है। हवा में नमी होने के कारण सुबह व शाम को उमस ने लोगो को परेशान कर रखा है। घरों व ऑफिस में चलने वाले कूलर व पंखे भी बेअसर साबित हो रहे है। इस चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे के बाद सड़कों पर आवागमन भी धीमा रहा। दोपहर में बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही न ही के बराबर रहती है। दिनोंदिन मौसम में हो रहे बदलाव से इंसान ही नहीं बल्कि जानवर तक परेशान है। शाम को भी गर्म हवाएं चलने शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान ४३.४ डिग्री व न्यूनतम तापमान ३२.१ डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग