11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में मानसून को लेकर अब आयी ये खबर

शहर से बादलों के दूर चले के बाद तापमान फिर ४१ डिग्री के पार चला गया। इससे गर्मी के तेवर और तीखे हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Jul 2018, 9:40 AM IST

monsoon

monsoon

बीकानेर. शहर से बादलों के दूर चले के बाद तापमान फिर ४१ डिग्री के पार चला गया। इससे गर्मी के तेवर और तीखे हो गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानूसन हिमालय की ओर चला गया और १२ जुलाई को मानूसन बीकानेर में फिर सक्रिय होगा। अगले दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

शहर में पूरे दिन तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में उमस ने शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए। कूलर व पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। इस बीच चिलचिलाती धूप के चलते दस बजे के बाद सड़कों पर आवागमन कम रहा। चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा तीखी धूप को नहीं रोक सकी। शहर में अधिकतम तापमान ४१.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान ३१.३ डिग्री सेल्सियस रहा।