
murder case
नोखा. साधासर गांव में मंगलवार रात एक युवक का उसके घर पर संदिग्धावस्था में शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नोखा के बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक मनीराम जाट के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने मृतक के पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों पर मनीराम जाट की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नोखा थाने में मामला भी दर्ज कराया है। इस वारदात के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी केशर देवी को भी हिरासत में लिया है।
परिवार के लोग गए थे शादी में
नोखा एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि साधासर के भैराराम पुत्र बिशनाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को परिवार के लोग गाढ़वाला स्थित रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। पीछे से उसका भतीजा मनीराम (२७) पुत्र मूलाराम जाट और उसकी पत्नी केशर देवी घर पर अकेले थे। मृतक मनीराम की मां चार दिन पहले ही भतीजे-भतीजी की शादी में पीहर गाढ़वाला गई थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे उनके पास पुत्र गिरधारी का फोन आया कि मनीराम घर में मृत पड़ा है।
शाम को घर पहुंचे तो देखा कि मनीराम चारपाई पर मृत था और उसके गले के चारों तरफ रस्सी का निशान बना था। परिजनों का आरोप है कि मृतक मनीराम की पत्नी केशर देवी सहित अन्य कुछ लोगों ने मनीराम का रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक मनीराम की पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों बेटों की मौत
मृतक के परिजनों ने बताया कि मूलाराम जाट के दो बेटे थे। बड़े बेटे की बीमारी से मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी भी घर छोड़कर जा चुकी है। वहीं मंगलवार को दूसरे बेटे मनीराम की भी मौत हो गई है। ऐसे में अब मूलाराम व उसकी पत्नी के बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा। वहीं मृतक मनीराम के एक छह माह की बच्ची भी बताई जा रही है।
पति-पत्नी में हुआ बताया झगड़ा
परिजनों के मुताबिक मंगलवार को मृतक मनीराम व उनकी पत्नी केशर देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने केशर देवी के चरित्र को लेकर भी आरोप लगाए गए। हालांकि इसकी पुलिस पुष्टि नहीं हो पाई है।
Published on:
12 Jul 2018 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
