13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंत को काट कर बनाई नई पेशाब की थैली, मरीज में प्रत्यारोपित, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

पीबीएम अस्पताल के चिकित्सकों की उपलब्धि

2 min read
Google source verification
आंत को काट कर बनाई नई पेशाब की थैली, मरीज में प्रत्यारोपित, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

आंत को काट कर बनाई नई पेशाब की थैली, मरीज में प्रत्यारोपित, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

बीकानेर। मूत्राशय कैंसर का अब तक का सबसे जटिल ऑपरेशन बीकानेर के एसपी मेडिलक कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में करने का दावा किया गया है।

चिकित्सकों ने एक मरीज के मूत्राशय से कैंसर की गांठ निकाली। इतना ही नहीं मरीज की आंत को काट कर पेशाब की नई थैली बनाई और उसे उसके शरीर में प्रत्यारोपित किया। करीब साढ़े सात घंटे चले ऑपरेशन को एडवांस लेप्रोस्कोपिक पद्धति से किया गया। यह ऑपरेशन यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेपी स्वामी व उनकी टीम ने किया।

सीकर जिले के राजकुमार (४५) को पेशाब में तकलीफ होने पर पीबीएम अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में दिखा गया। यहां मरीज की पेशाब की थैली में गांठ पाई गई। मरीज की सभी जरूरी जांचें कराई गई। पहले मरीज का ट्रांस यूर्थल एंडोस्कोपिक रीसेक्शन किया गया। बायप्सी में गांठ कैंसर की पाई गई जो हाईग्रेड मसल्स इनवेसिव आई। पेशाब की थैली की गांठ को निकालने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विभगाध्यक्ष मुकेश आर्य से मशविरा कर रेडिकल सिस्टो प्रोस्टेटक्टमी ऑपरेशन करके यूरिनरी ब्लेडर को निकाला गया। ऑपरेशन करीब सात घंटे तक चला।

यूं किया ऑपरेशन
डॉ. जेपी स्वामी ने बताया कि मरीज का पहले ट्रांस यूर्थल एंडोस्कोपिक री-सेक्शन किया गया। डॉ. स्वामी व उनकी टीम ने एडवांस लेप्रोस्कोपिक पद्धति से यूरिनरी ब्लेडर प्रोस्टेट एंड सेमिनल वेसीकल को निकाला। इसके बाद एक्सट्रा कोरपोरियल तकनीक से आईलील कन्डइड बनाया और इसे मरीज की आंत को काट कर प्रत्यारोपित किया। ऑपरेशन में मरीज साढ़े सात घंटे का समय लगा। ऑपरेशन के बाद मरीज के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। उसे असहनीय दर्द से छुटकारा मिल गया है।


यह थी टीम
ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. स्वामी के साथ एनेस्थिसिया प्रोफेसर कांता भाटी, सरोज काजला, डॉ. कीवी मंटन, रेजिडेंट डॉक्टर अजय गांधी, डॉ. महेश सोनवाल, नर्सिंग कर्मचारी मनीष शर्मा एवं अनिता कुमारी शामिल रही।


बड़ी उपलब्धि
यूरोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेपी स्वामी व उनकी टीम ने मूत्राशय कैंसर का बड़ा ऑपरेशन एडवांस लेप्रोस्कोपिक पद्धति से किया। यह बीकानेर के चिकितसकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है।
डॉ. शैतानसिंह राठौड़, प्राचार्य एसपी मेडिकल कॉलेज