5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला छठा स्थान, फिर भी रिक्त पदों नहीं लगाए कार्मिक

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण-२०१८ में प्रदेशभर में छठा स्थान प्राप्त करने वाली नोखा नगरपालिका मात्र सात कार्मिकों के भरोसे चल रही है।
2 min read
Google source verification
Nokha municipality

Nokha municipality

नोखा. केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण-२०१८ में प्रदेशभर में छठा स्थान प्राप्त करने वाली नोखा नगरपालिका मात्र सात कार्मिकों के भरोसे चल रही है। यहां लम्बे समय से कार्मिकों के ३४ पद रिक्त है। इतना ही नहीं यहां ईओ के पास भी दो पालिका का चार्ज है, उनको नोखा के अलावा देशनोक नगरपालिका का अतिरिक्त कार्यभार और सौंपा हुआ है। कुछ दिन पहले ही जेईएन का तबादला होने से यह पद और रिक्त हो गया है।

इसके बदले में दूसरे जेईएन को नहीं लगाया गया है। जबकि कहने व सुनने के लिए नोखा पालिका में कार्मिकों के ४१ पद स्वीकृत है। ऐसा भी नहीं है कि यहां पर कार्मिक लगाने के लिए पालिकाध्यक्ष व ईओ की ओर से विभाग के नेताओं व आला अधिकारियों से पत्राचार नहीं किया गया हो, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में एक बाबू को पांच अलग-अलग कार्यों का भार दिया हुआ है। कार्मिकों की कमी के चलते पालिका में कई तरह की सरकारी योजनाएं भी प्रभावित हो रही है।

ये पद हैं रिक्त

नगर पालिका में सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, वरिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ प्रारुपकार, स्वास्थ्य निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, रोशनी निरीक्षक, पंप चालक के सभी स्वीकृत पद काफी समय से रिक्त है। वहीं कनिष्ठ लिपिक के ६ में से ५ पद, ड्राईवर के स्वीकृत सभी १४ पद, फायरमैन के ९ में से ६ पद रिक्त हैं।


जवाब देना मुश्किल
नगरपालिका में स्वीकृत ४१ में से ३४ कार्मिकों के पद काफी समय से रिक्त हैं। विभाग में कई बार पत्राचार किया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जो कार्मिक है, उनसे ही काम चला रहे हैं।
नारायण झंवर, अध्यक्ष नगरपालिका नोखा

पत्राचार किया
यहां पर रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब जो कार्मिक मौजूद है, उनको ही अतिरिक्त कार्यभार सौंपकर जैसे-तैसे काम चला रहे हैं।
चंद्रप्रकाश सारस्वत, ईओ नोखा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग