5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोखा नगर पालिका : कई शाखाओं में स्वीकृत सभी पद खाली

निरीक्षक न आग बुझाने वाले
less than 1 minute read
Google source verification
nokha nager palika news

नोखा नगर पालिका : कई शाखाओं में स्वीकृत सभी पद खाली

बीकानेर. नोखा नगर पालिका खाली पदों की समस्या से जूझ रही है। इससे आमजन से जुडे़ कार्यों के साथ विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पालिका को नए कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति व स्थानान्तरण से रिक्त पदों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि पालिका में कई संवर्गों में जितने पद स्वीकृत हैं, सभी खाली हैं।
पालिका में खाली पदों के कारण निर्माण और विकास कार्य बाधित हो रहे है। साथ ही विभागीय कार्य भी ठण्डे बस्तें में पडे़ हैं और आमजन परेशान हो रहे हैं। रिक्त पद भरने के लिए नगर पालिका और उप निदेशक कार्यालय की ओर से सरकार को पत्र भी लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खाली पदों के कारण कार्यरत कार्मिकों पर अतिरिक्त कार्य का बोझ बना हुआ है।
कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक कम
नोखा पालिका में महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की कमी है। हालत यह है कि फायरमैन के स्वीकृत ९ पदों में से ८ खाली पडे़ हैं। वहीं लेखाशाखा भी अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार और वरिष्ठ सहायक के स्वीकृत पद खाली पडे़ हैं। इससे पालिका में वित्त, ऑडिट, भुगतान आदि के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जेईएन, एईएन के खाली पदों के कारण निर्माण, विकास, भूमि नियमन, एनओसी आदि कार्य बाधित हो रहे है। सफाई और स्वास्थ्य निरीक्षक द्वितीय के रिक्त पद के कारण सफाई कार्यों की उचित मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। राजस्व निरीक्षक का स्वीकृत पद भी खाली पड़ा है। इससे राजस्व वसूली का कार्य नहीं हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग