
बीकानेर: प्रदेश में पुराने पतों पर चल रहे सरकारी स्कूलों का पता बदलेगा
बीकानेर. government schools प्रदेश में ऐसे स्कूल जिनका पता पुराना है एवं चल कहीं और रहे हैं, उनके पते में परिवर्तन किया जाएगा। madhyamik shiksha nideshalaya माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे स्कूलों के स्थान परिवर्तन में संशोधन के प्रस्ताव मांगे हैं। निदेशालय ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयकों (समग्र शिक्षा अभियान) को उनके जिले में चल रहे ऐसे स्कूलों के प्रस्ताव विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति से पारित कराकर तीन दिन में भेजने के निर्देश दिए हैं। 'राजस्थान पत्रिकाÓ ने 15 सितंबर को 'स्कूल का पता कहीं का, चल और कहीं रहाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर माध्यमिक स्कूलों की स्थिति व इससे होने वाली परेशानी को उजागर किया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए ऐसे स्कूलों के नाम व पते में परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि वर्तमान पता देकर इन स्कूलों की सही जानकारी आमजन व निरीक्षण अधिकारियों को हो सके।
नहीं कर सकेंगे आपत्ति
जानकारों का कहना है कि स्कूल की मूल पहचान उसके डाइस कोड से हो जाने से कोषालय भी उसी आधार पर बिल पारित करने लगेंगे। स्थान में परिवर्तन होने पर कोषालय इस वजह से बिलों पर आपत्ति नहीं लगा सकेंगे।
यू-डाइस कोड के आधार पर हो पहचान
जानकारों का कहना है कि विभाग को स्कूल का स्थान बदलने पर मंडल के संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) को उसके पते में परिवर्तन करने के अधिकार देना चाहिए। साथ ही निदेशालय स्तर पर स्कूल की पहचान उसके यू-डाइस कोड के आधार पर कर देनी चाहिए। इससे किराए के भवनों में चल रहे सरकारी स्कूलों के स्थान में बार-बार परिवर्तन होने पर भी बजट आवंटन करने अथवा तबादला आदेश जारी करने में पते के गलत होने पर आदेशों की पालना में परेशानी कम हो सकती है। कोषालयो में भी बिल यू डाइस कोड से पारित होने से संस्था प्रधानों को स्कूल की मुहरों पर वर्तमान पता लिखने से बिल पारित कराने में परेशानी नहीं होगी।
प्रा. शिक्षा के स्कूलों में भी पता पुराना
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने तो सरकारी स्कूलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी के लिए कदम उठा लिया है, लेकिन प्रारंभिक शिक्षा के भी कई स्कूलों पता पुराना है और दूसरी जगह चल रहे हैं
Updated on:
25 Sept 2019 03:24 pm
Published on:
25 Sept 2019 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
