25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉटर्स आर प्रिशियस महोत्सव: बेटियां बचाने में सहयोग करेंगे नर्सिंग विद्यार्थी

गर्भ में पल रही बेटियों की रक्षा करने के लिए 'डॉटर्स आर प्रिशियस' महोत्सव मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 18 Nov 2017, 12:15 PM IST

daughters are Precious Festival

डॉटर्स आर प्रीसियस महोत्सव

बीकानेर . गर्भ में पल रही बेटियों की रक्षा करने के लिए शुक्रवार को 'डॉटर्स आर प्रिशियस' महोत्सव मनाया गया। जिले के 35 शिक्षण संस्थानों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महोत्सव मनाया गया। इसमें 41 सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज व संस्थानों के आठ हजार ३४२ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनसे संवाद कर गर्भ में पल रही बेटियों को बचाने पर मंथन किया।

पीबीएम के राजकीय जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में एसपी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में 'बेटियां कीमती होती हैं, बेटियों को बचाओÓ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल ने फ्लोरेंस नाइटिंगल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया।

कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें एमएन स्कूल ऑफ नर्सिंग, चलाना स्कूल ऑफ नर्सिंग, तनवीर मालावत स्कूल ऑफ नर्सिंग, ब्राइट कॅरियर स्कूल ऑफ नर्सिंंग, राजीव गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ ने शिरकत की। डॉ. मेघवाल ने घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई।
कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रति हजार पुरुषों पर ९०४ महिलाएं हैं। घटते लिंगानुपात को समान करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने नर्सिंग प्रशिक्षण में 80 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने को अच्छा कदम बताया। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी, पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेन्द्र सिंह चारण ने लिंगानुपात को समानता के स्तर तक पहुंचाचने का संदेश दिया। नर्सिंग स्कूल के प्रिंसिपल अब्दु वाहिद ने कहा कि 'बेटियां कीमती होती हैं' के प्रयासों को नर्सिंग छात्रों व स्टाफ के माध्यम से घर-घर पहुंचाएंगे, ताकि बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा मिल सके।

8342 विद्यार्थियों से संवाद
जिले में 35 शिक्षण संस्थानों में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 41 स्कूल-कॉलेज के 8342 विद्यार्थियों को कन्या भूण ह्त्या निषेध की मुहिम से जोडऩे का प्रयास किया गया। उच्च माध्यमिक या कॉलेज स्तर के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल रहे। पूरे प्रदेश में चले इस महोत्सव में महज दो घंटे में 33 जिलों के 773 केन्द्रों पर 850 से अधिक वालेंटियर्स ने एक साथ 1 लाख 58 हजार युवाओं से सीधे संवाद किया।

वॉलेंटियर्स ने भू्रण ***** परीक्षण के विरुद्ध एकजुट होकर बेटी बचाओ का संदेश देने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने इसे ऐतिहासिक आयोजन बताता। छात्र-छात्राओं की संख्या के लिहाज से जयपुर संभाग के बाद बीकानेर संभाग राज्यभर में दूसरे स्थान पर रहा और जिला 5 वें पायदान पर रहा।

प्रोत्साहित करने का आह्वान
कार्यक्रम में शहर भाजपाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, नर्सिंग कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य छोटू कुमारी, नर्सिंग अधीक्षक रामावतार महायच, चलाना अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विजय चलाना आदि ने बेटियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षित नर्सिंग ट्यूटर शीजी सोवियर ने छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर स्लाइड से बेटियों का महत्व बताया।