6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डम्पिंग स्टेशन में फिर एक बार भभक उठी आग

नगर निगम की ओर से कांता खतूरिया कॉलोनी स्थित डम्पिंग स्टेशन में फिर एक बार आग भभक उठी। निगम के फायर ब्रिगेड दल ने आग पर पानी का छिड़काव कर बुझाया।
2 min read
Google source verification
fire in dumping station

fire in dumping station

बीकानेर . नगर निगम की ओर से कांता खतूरिया कॉलोनी स्थित डम्पिंग स्टेशन में बुधवार को फिर एक बार आग भभक उठी। निगम के फायर ब्रिगेड दल ने आग पर पानी का छिड़काव कर बुझाया। वहीं मंगलवार दोपहर लगी आग के बाद से उठ रहे धुएं से क्षेत्रवासी परेशान है।

बुधवार को क्षेत्रवासियों ने ट्रेक्टरो की ओर से सड़कों पर गिराए जा रहे कचरे, कचरे में लग रही आग से उठ रहे धुएं पर रोष जताया।
क्षेत्रवासी जितेन्द्र सिंह रायसर के अनुसार नगर निगम डम्पिंग स्टेशन पर होने वाली व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। निगम की अव्यवस्थाओं और लापरवाही से क्षेत्रवासी परेशान है। धुएं से लोग परेशान है। कई लोग शहर में दूसरे स्थानों पर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जाने का मजबूर हो गए है। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है। धुआं भी कम हो गया है।


नुकसान: दो झोपड़ों के जलने पर परिवार परेशान
पांचू. सियाणा गांव में जेठाराम मेघवाल पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब वो अपने परिवार सहित खेत मे काम कर रहा था और अचानक उसकी ढाणी में आग लग गयी और जेठाराम का सब कुछ जल कर खाक हो गया। युवा समाज सेवी महेंद्र इणखिया जानकारी दी कि बुधवार दिन में जेठाराम अपने परिवार सहित अपने खेत में काम कर रहे थे।

अचानक उन्होंने देखा कि उसकी ढाणी में बने झोंपड़ों से धुंआ निकलता दिखा तो वो सभी भाग कर ढाणी पहुंचे परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और देखते ही देखते आग ने दोनों झोंपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया और जेठाराम मेघवाल का छोटा सा आशियाना उसकी आंखों के सामने जल कर खाक हो गया और वो कुछ भी नही कर सका। घटनास्थल पर सियाणा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अनिल रामावत, महेंद्र सा इणखिया, भेराराम पडि़हार, अनिल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे परन्तु पुलिस प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि मौके पर नही पहुंचा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग