28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी सवारी बसें बनी मालवाहक, घंटों हलक में अटकी रहती है यात्रियों की जान

निजी बसों की छतों पर सामान का परिवहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 21 May 2018, 3:09 PM IST

overloaded bus

overloaded bus

बीकानेर . जिलेभर में निजी सवारी बसें मालवाहक बनी हुई है, इनमें सवारियों से ज्यादा व्यावसायिक सामान का परिवहन हो रहा है। राजमार्गों और शहर में अलग-अलग जगह से इन बसों का बेधकड़ संचालन हो रहा है। एेसी निजी बसों के खिलाफ न तो परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है और ना ही पुलिस। एेसे में प्रतिबंधित सामान, टैक्स चोरी का माल, मिलावटी और नकली सामान का परिवहन तो धड़ल्ले से हो ही रहा है। साथ ही छत पर सामान रखने से वाहन ओवरलोड होने और बस की ऊंचाई बढऩे से यात्रियों की जान भी जोखिम में डाली जा रही है।

जिले में १०० से अधिक निजी बस ऑपरेटरों ने टूर एण्ड ट्रेवल्स एजेंसियां खोल रखी है। जो बीकानेर से जयपुर , जोधपुर , श्रीगंगानगर, अजमेर , दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, बड़ौदा आदि शहरों के लिए बसों का संचालन करती है। बसों में सवारियों के साथ छत पर और डिक्की में व्यवसायिक सामान का लादान कर परिवहन करते है। इस सामान में नशे में काम ली जाने वाली दवाइयों, नकली मावा आदि खाद्य पदार्थों और बिना बिल वाले व्यवसायिक सामान का परिवहन भी हो रहा है।

ऑफिस में बुकिंग
कार्गो और कॉरियर सर्विस के नाम पर निजी बस ऑपरेटरों ने बकायदा ऑफिस खोल रखे है। सवारियों की जान-जोखिम में निजी बसों की छतों पर सामान लादने से बस की ऊंचाई बढ़ जाती है। जिससे कई बार ऊपर से गुजर रही विद्युत तारें सामान से टकरा जाती है और दुर्घटना हो जाती है। एेसे में बस में सवार यात्रियों की जान जाखिम में रहती है। इसके साथ ही क्षमता से अधिक माल और सवारियां होने से बस का संतुलन बिगडऩे का खतरा रहता है।

रात की बसों में सर्वाधिक माल ढुलाई
निजी बस संचालकों में पुलिस व परिवहन विभाग का जरा भी खौफ नहीं है। रात्रिकालीन बसों में सर्वाधिक माल ढुलाई हो रही है। इसके साथ ही बस में पार्सल या सामान ले जाने की भी मनमानी दरें है। सामान सुरक्षित पहुंचेगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं। कई रूट पर तो नाम मात्र की सवारियां मिलने के बावजूद निजी बसों का संचालन महज सामान का गैर कानूनी परिवहन करने के लिए किया जा रहा है।

निजी बसों में माल ढोना गलत है। समय-समय पर कार्रवाई करते हैं। माल ढोने वाली बसों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
राजेश शर्मा, आरटीओ बीकानेर।

निजी बसों में व्यवसायिक माल परिवहन करना कानून गलत है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।
सवाईसिंह गोदारा, एसपी