
बीकानेर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर मंगलवार को शहर भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर सुबह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के दौरान महापौर नारायण चौपड़ा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका मीना आसोपा मोहन सुराणा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।