10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिभावकों को रखना होगा इन बातों का हिसाब

राज्य की सरकारी स्कूलों में इस सत्र की अध्यापक अभिभावक परिषद की पहली बैठक 30 सितम्बर को आयोजित करने के निर्देश संस्था प्रधानो को दिए गए है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Anushree Joshi

Sep 17, 2016

parents

parents

राज्य की सरकारी स्कूलों में इस सत्र की अध्यापक अभिभावक परिषद की पहली बैठक 30 सितम्बर को आयोजित करने के निर्देश संस्था प्रधानो को दिए गए है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी एल स्वर्णकार ने संस्था प्रधानों को इस बैठक के तीन घंटे कार्यक्रम का एजेन्डा भेजते हुए बैठक में सबसे पहले संस्था प्रधानों को बालकों व शिक्षकों की उपलब्धियां बताने,

विद्यालय विकास की योजन प्रस्तुत करने, अभिभावकों को विभिन्न छात्रवृतियों की जानकारी देने तथा उन्हे नियमित गृह कार्य के लिए बच्चो को घर पर प्रेरित करने आदि की जानकारी देने के निर्देश दिए हे।

इसके अलावा बच्चों व अभिभावकों की व्यक्तिगत जिज्ञासाओं का समाधान करने,उन्हे प्रथम परख के परिणामों से अवगत कराने को कहा हेै।


इस अवसर पर संक्षिप्त सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियां भी बच्चों द्वारा दिए जाने, अभिभावको को प्रार्थना सभा में आमंत्रित करने को कहा गया है।

अभिभावकों को इस बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण मोबाईल मेसेज से, निर्धारित आमंत्रण पत्र अभिभावको को भेजने व व्यक्ति गत सम्पर्क करने व क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने को भी कहा गया है।

संस्थाा प्रधानों को आमंत्रित किए गए अभिभावकों का रिकार्ड रखने , उनमे से उपस्थित व नहीं उपस्थित होने वाले अभिभावकों का रिकार्ड संधारण भी करना होगा।

ये भी पढ़ें

image