
बीकानेर . स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका समूह के चेंजमेकर (बदलाव के नायक) सामाजिक महाअभियान के तहत गुरुवार को वेटरनरी कॉलेज के एबीजी सभागार में ‘स्वच्छ राजनीति’ पर महिलाओं का सम्मेलन हुआ। इसमें विभिन्न महिला संगठन एवं बीकानेर नगर की प्रबुद्ध महिलाएं, प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता ने शिरकत की। इस दौरान ‘राजनीति में स्वच्छता की जरूरत क्यों’ तथा ‘आम लोगों को राजनीति में सक्रिय होना क्यों जरूरी’ विषय पर वक्ता विचार रखे।
इस दौरान महिलाएं देश में स्वच्छ राजनीति के लिए सभास्थल पर खड़े होकर तीन संकल्प भी लिया और संकल्प-पत्र भी भरा। संचालक अर्चना थानवी और डॉ. रेणुका व्यास थी। सम्मेलन में डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ. मंजुलता शर्मा, डॉ. प्रीति गुप्ता, नूरजहां, डॉ. प्रभा भार्गव, डॉ. विमला डुकवाल, लॉयन्स क्लब उडान बीकानेर चार्टर प्रेसिडेंट अर्चना थानवी, सीए मोनिका, डॉ. दीपिका व्यास, लीला शर्मा, शीतल राजपुरोहित, ललिता चाहर, डॉ. बबीता जैन, डॉ. मीना आसोपा, मधुरिमा सिंह, सुनीता गौड़, सुनीता भूरा, सुमन जैन शरीक हुई।