तीन सब-कैंटीन में अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी, जिसे हटवा दिया गया है। पीबीएम की मुख्य बिजली लाइन से जिन्हें कनेक्शन दे रखा है, वहां सब-मीटर लगाए हुए हैं। जिन लोगों ने अवैध रूप से बिजली ली है, उनकी जांच कराकर वसूली की जाएगी। दिक्कत यह है कि कई दुकानदारों ने अपने नाम से कनेक्शन ले रखे हैं और बिजली विभाग ने उन्हें पीबीएम के ट्रांसफार्मर से कनेक्श दे दिए हैं, जिससे पीबीएम पर बिजली का भार बढ़ रहा है। इस संबंध में एक साल पूर्व में बिजली अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। अब फिर पत्र लिखकर स्मरण कराया जाएगा।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल।