28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में गर्मी की वजह से सप्ताहभर में पहुँच गए इतने मरीज, देखिये वीडियो

गर्मी ने दिखाए तेवर, मरीजों की भरमार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 21 May 2018, 3:08 PM IST

pbm hospital:patients arrived hospital due to heat

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में गर्मी की वजह से सप्ताहभर में पहुँच गए इतने मरीज ...

सप्ताहभर में 334 लू-तापघात पीडि़त पहुंचे अस्पताल

बीकानेर . गर्मी के तेवर ने आमजन के स्वास्थ्य पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। पीबीएम अस्पताल में गर्मी के चलते उल्टी-दस्त, हल्का बुखार, सिरदर्द के मरीज पहुंचने लगे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सप्ताहभर में २७५ और जिला अस्पताल में ५९ लोग बीमार होकर पहुंच चुके हैं। इन्हें उल्टी-दस्त, हल्के बुखार व सिरदर्द की शिकायत थी।

यह आंकड़ा तो महज पीबीएम अस्पताल का है। इसके अलावा शहर के निजी अस्पतालों में भी हर दिन २० से २५ मरीज पहुंच रहे हैं। लू-तापघात के मरीज अभी तक कोई रिपोर्ट हुआ नहीं है। पीबीएम अस्पताल में गर्मी के असर को देखते हुए सीजनल वार्ड में मरीजों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

सीजनल वार्ड में विशेष व्यवस्थाएं
पीबीएम के मेडिसिन आपातकालीन के पास मौसमी वार्ड बनाया हुआ है। यहां पर २५ बैड हैं। वार्ड में मोनिटर, वेंटीलेटर, सेक्शन मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहां पर चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जा रही है। यह वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है।