14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

नाले से परेशान लोगों ने टायर जलाकर किया रास्ता जाम, देखें वीडियो

मुक्ता प्रसाद रोड सर्वोदय बस्ती में गंदगी पर लोगों ने जताया आक्रोश

Google source verification

मुक्ता प्रसाद रोड सर्वोदय बस्ती क्षेत्र के लोगों ने रविवार को रास्ता जाम कर व टायर जलाकर विरोध जताया। नाला जाम और गंदगी से लम्बे समय से परेशान लोगों ने मुख्य रोड पर कचरा डालकर व टायर फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं भी शामिल रही। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर निगम और नगर विकास न्यास की उदासीन कार्यशैली पर पुलिस अधिकारियों के समक्ष रोष जताया।

 

रास्ता जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों की समझाइश कर रास्ता जाम को खुलवाया। लोगों ने अपने घरों के अण्डर ग्राउण्ड व आस-पास की गलियों में पुलिस अधिकारियों को ले जाकर गंदे पानी की समस्या से अवगत कराया।

 

आक्रोशित लोगों ने बताया कि शीघ्र इस समस्या के समाधान नहीं होने पर अब सर्वोदय बस्ती के साथ हाइवे पर जाम लगाकर समस्या समाधान की मांग रखी जाएगी। निर्मल, इशाक, चन्द्रशेखर, सलीम, साबिर, मोहम्मद अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग व महिलाएं शामिल रहे। इससे पहले भी कई बार मोहल्ला वासी आक्रोश जता चुके हैँ। न्यास के अधिकारियों ने मौका देखकर आश्वासन भी दिए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

 

नालों की नहीं हो रही सफाई
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से नालों की पूरी सफाई नहीं की जा रही है जिसके कारण नाले जाम हो चुके है व पानी का बहाव बंद सा हो गया। लोगों ने बताया कि नाले जगह-जगह कवर हो जाने के कारण पूरी सफाई नहीं हो पा रही है। एक बार नालों की पूरी सफाई होने पर ही समस्या का समाधान हो सकेगा।

 

कचरे का ढ़ेर, फैल रहा गंदा पानी
विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों में इस बात पर आक्रोश रहा कि नगर निगम और नगर विकास न्यास को कई बार सूचना देने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। नाले का गंदा पानी आए दिन मुख्य मार्ग सहित आस पास की गलियों में एकत्रित हो जाता है। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर बना है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठाने से मुख्य सड़क के पास कचरा जमा पड़ा है। निराश्रित पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।