
Bikaner News : ये बच्चे जिंदगी के पिच पर एक-एक रन नहीं लेते, बल्कि सीधा चौका ही लगाते हैं। लिहाजा, खुशी भी चार गुनी ही होगी। हम बात कर रहे हैं ग्रेगोरियन कैलेंडर के लीप ईयर की। यह हर चार साल बाद आता है। लीप ईयर में 365 की जगह 366 दिन होते हैं। इसमें फरवरी का महीना 28 की बजाय 29 दिन का होता है। इसलिए लीप ईयर में 29 फरवरी का दिन अपने आप में खास बन जाता है। इस दिन जन्मे बच्चों और होने वाली शादियों का भी खास महत्व है।
इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को बर्थ-डे के लिए चार साल इंतजार करना पड़ता है। पत्रिका टीम पहुंची ऐसे बच्चों के पास-
Leap Year 29 February 2024 : बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी यशवीर सिंह सोलंकी के घर 29 फरवरी 2020 के दिन जन्मे पुत्र अभ्युदय के जन्म दिन की तैयारियां चल रही हैं। अभ्युदय के लिए कई प्रकार के खिलौने व गिफ्ट खरीदे गए हैं। पहली बार अभ्युदय का तारीख अनुसार जन्मदिन मनाया जाएगा। सुबह से शाम तक कार्यक्रम होंगे।
मुक्ता प्रसाद नगर स्थित लोकेश स्वामी के घर में लविश के जन्मदिन को लेकर उत्साह है। लोकेश व पूजा के 29 फरवरी 2020 के दिन पुत्र लविश का जन्म हुआ। परिवार में भारतीय तिथि अनुसार हालांकि हर साल लविश का जन्मदिन मनाया गया, लेकिन पहली बार लविश का बर्थ-डे तारीख के अनुसार मनाया जाएगा।
भीनासर निवासी बजरंग लाल गहलोत के घर में अपने पौत्र आदर्श का चार साल बाद पहला जन्मदिन मनाया जाएगा। अनिल व किरण गहलोत के 29 फरवरी 2020 के दिन पुत्र आदर्श का जन्म हुआ। चार साल से परिवारजन 29 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं।
कीकाणी व्यास चौक निवासी शक्ति रतन रंगा के घर में परिवार का प्रत्येक सदस्य अनन्या (सृष्टि) के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा है। नरेश-विनीता रंगा के 29 फरवरी 2020 के दिन पुत्री अनन्या का जन्म हुआ। परिवारजन पहली बार उसका जन्मदिन मना रहे हैं।
Published on:
29 Feb 2024 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
