5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर- फलौदी पैदल यात्रियों के लिए ‘वॉक-वे

बीकानेर से फलौदी तक रामदेवरा पैदला यात्रियों के लिए वॉक-वे बनेगा। बीकानेर से फलौदी के बीच फॉर ृलेन निर्माण परियोजना का कार्य चल रहा है। इसका मंगलवार को सांसद अर्जुन राम मेघवाल, प्रोजेक्ट हैड हरिश शर्मा, निर्माता कंपनी के महेश शर्मा ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hem Sharma

•

Updated: 7 Jun 2016, 8:59 PM IST

walk way

Phalodi Biakner pedestrian " walk- the

बीकानेर से फलौदी तक रामदेवरा पैदला यात्रियों के लिए वॉक-वे बनेगा। बीकानेर से फलौदी के बीच फॉर ृलेन निर्माण परियोजना का कार्य चल रहा है।

इसका मंगलवार को सांसद अर्जुन राम मेघवाल, प्रोजेक्ट हैड हरिश शर्मा, निर्माता कंपनी के महेश शर्मा ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

सांसद ने प्रोजेक्ट को गुणवत्तापूर्वक तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। करमीसर फांटा से फलौदी 163 किलोमीटर तक फॉर लेन का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 845 करोड़ की लागत आएगी।

यह कार्य अप्रैल 2018 में पूरा होगा। निरीक्षण के दौरान सांसद ने बताया कि फोर लेन के सामानान्तरण प्रस्तावित वॉक -वे को पक्का, छाया-पानी तथा शौचालय की सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। इस पर 26 करोड़ की लागत आएगी।

सांसद निधि से दोनों तरफ पौधारोपण किया जाएगा। रूणीचा पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से आग्रह कर वॉक-वे की सैध्दान्तिक स्वीकृति दिलाई है।