
राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजूकेशन की ओर से आयोजित समर कैम्प का भव्य और रंगारंग समापन बाफना स्कूल परिसर में सैकड़ों अभिभावकों व प्रतिभागियों की रोमांचक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। विशाल खुले मंच पर रंगीन रोशनी से सराबोर माहौल में जब प्रतिभागियों ने आकर्षित करने वाले रजवाड़ी साफा शो में रैम्प पर कैटवॉक किया तो दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।