5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ पकड़ा इतने  जुआरियों को , इनसे इतने हजार नकदी बरामद

नयाशहर पुलिस ने मंगलवार को जुआरियों के ठिकाने पर दबिश देकर १५ जनों को पकड़ा, उनसे हजारों रुपए की नकदी बरामद की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Police arrested 15 Gamblers

एक साथ पकड़ा इतने  जुआरियों को , इनसे इतने हजार नकदी बरामद

बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने मंगलवार को जुआरियों के ठिकाने पर दबिश देकर १५ जनों को पकड़ा, उनसे हजारों रुपए की नकदी बरामद की गई। नयाशहर थाने में तैनात प्रशिक्षु आरपीएस प्रवेन्द्रसिंह ने कार्रवाई की।प्रशिक्षु आरपीएस प्रवेन्द्रसिंह ने बताया कि मुखबीर से प्रतापबस्ती में पिछले कई दिनों से सरेआम जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। इस बारे में जांच-पड़ताल की गई। मंगलवा रात को जुआ खेलने की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे प्रतापबस्ती में पुलिस टीम को साथ लेकर दबिश दी गई। तब प्रतापबस्ती में एक घर के पास गली में सार्वजनिक स्थान पर १५ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर १२ को दबोच लिया लेकिन तीन भाग गए, जिन्हें पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ा। आरोपियों के पास से ७० हजार ६९० रुपए व ताश की गड्डी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि राजुराम नायक, वाजिद अली, सागर नायक, फिरोज खां, निसार अहमद, यासीन उर्फ ढब्बू, राजकुमार खत्री, तौफिक, सिकंदर, युसफ अली, अमन, मोहम्मद हुसैन, रानीबाजार केजी कॉम्प्लेक्स निवासी सिकंदर, इन्द्रा कॉलोनी निवासी युसफ अली, अयूब को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से ७० हजार ६९० रुपए और ताश की गड्डी बरामद की गई।तमाशबीनों की लगी भीड़पुलिस की देररात प्रताप बस्ती में दबिश की कार्रवाई से एकबारगी हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। बाद में लोगों को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पता चला। तब वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां काफी समय से जुआ चल रहा था। इस बार में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग