
Police arrested criminal
बीकानेर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में सोमवार को सुबह दस से रात दस बजे तक की १२ घंटे की अवधि में 50 वारंटियों को पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि अभियान के तहत 13 स्थायी वारंटी सहित 37 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के लिए जिले में 24 टीमें बनाई गई। अभियान सुबह 10 बजे से रात दस बजे तक चला।
पैरोल से फ रार पकड़ा
पुलिस अधीक्षक ने बताया वारंटियों की धरपकड़ के दौरान बीकानेर केन्द्रीय कारागार से पैरोल से फ रार हरियाणा के बिंदोली निवासी अब्दुल पुत्र मजीद को भी गिरफ्तार किया गया है। बीछवाल सीआई भवानीसिंह ने आरोपित को बीकानेर जेल से प्रोडेक्शन वारंट के जरिए पकड़ा। आरोपित पैरोल पर फ रार होने के बाद एक अन्य मामले में उदयपुर में पकड़ा गया, वहां जेल में बंद था। हाल ही में इसे वापस बीकानेर जेल शिफ्ट किया गया था।
Updated on:
16 Oct 2018 10:20 am
Published on:
16 Oct 2018 10:20 am
