
यहां थाना बने तो आपराधिक घटनाओं से मिले राहत
छतरगढ़़. तहसील की ग्राम पंचायत दामोलाई (आरडी 465 हैड) में पुलिस चौकी खुलने के 16 साल बीतने के बाद भी टिब्बा क्षेत्र के ग्रामीणों को थाना खुलने का इंतजार हैं। अभी ग्रामीणों को पुलिस से संबंधित कार्यों के लिए 40 किलोमीटर चलकर छतरगढ़़ थाने में आना पड़ रहा है। राज्य सरकार की घोषणा के एक वर्ष बाद वर्ष 2007 को दामोलाई पुलिस चौकी में काम शुरू हुआ था। हालांकि अब उन्हें मामलों के लिए छतरगढ़़ नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन आपराधिक घटनाओं से राहत के लिए पुलिस चौकी में सब इंस्पेक्टर, एएसआइ, मुंशी, हैड कांस्टेबल, रीडर एवं पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने आबादी क्षेत्र के बढऩे साथ ही आपराधिक मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीकानेर संभाग आइजी व एसपी से दामोलाई में थाना खोलने की मांग की है।
भवन बन कर तैयार
दामोलाई पुलिस चौकी में मार्च 2007 में कार्य शुरू हो गया था। यह चौकी इंदिरा गांधी नहर की आरडी 465 के सरकारी भवन में संचालित की गई थी। वहीं पुलिस चौकी के लिए सूरतगढ़-छतरगढ़ मार्ग पर वर्ष 2013 में नया भवन बनकर तैयार हुआ। उस समय पुलिस चौकी में एक हैड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल व दो सिपाहियों को लगाया गया। साथ ही उन्होंने छह पंचायतों को शामिल किया गया, जो अब बढ़कर नौ ग्राम पंचायत हो चुकी है।
ये पंचायतें शामिल
पुलिस चौकी दामोलाई के अन्तर्गत दामोलाई, तख्तपुरा, शेरपुरा, भांडसर, खारबारा, रामनगर, कृष्णनगर, एक केएम, दस जीएम सहित लगभग 96 चक आते हैं। इसमें करीब 40 हजार लोगों की आबादी निवास करती है।
थाने के सभी मापदंड पूरे
दामोलाई पुलिस चौकी में भांडसर से आरडी 507 हेड तक 70 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र शामिल हैं। इसमें मंडी 465 हेड पर करीब पांच सौ सामान की दुकानें सहित करीब छह सौ घरों की आबादी है और पंचायत बीस पटवार मंडल हैं। इतने बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए इस पुलिस चौकी को थाना बनाया जाना चाहिए। ताकि टिब्बा क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
इनका कहना है
दामोलाई पर थाना स्थापित करने के लिए करीब पांच साल पहले सीएलजी बैठक के दौरान तत्कालीन एसपी सवाई ङ्क्षसह गोदारा को जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा था। इसके लिए जिला पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि पुलिस चौकी को थाना में क्रमोन्नत किया जाए। इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिल सकें।
जय कुमार भादू, थानाधिकारी, छतरगढ़़
Published on:
12 Dec 2022 01:31 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
