बीकानेर में सोशल मीडिया को असरदार बनाने के लिहाज से भाजपा ने १७ जून को यहां सम्भागीय सम्मेलन रखा। वैसे राजस्थान में भाजपा की चुनावी व्यूह रचना में संगठनात्मक ढांचे के समतुल्य आइटी (सोशल मीडिया) को तरजीह दी गई है। संगठन में निचले स्तर पर पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख, शक्ति केन्द्र, मण्डल, जिला, संभाग स्तर की चुनावी व्यूह रचना में हर स्तर पर आइटी कार्यकर्ता को स्थान दिया गया है। इससे सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के नेता से लेकर निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का संदेश एक-दूसरे को प्रभावी तरीके से तुरंत पहुंचाया जा सकेगा।