
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका का शैक्षणिक अनुभाग और सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के साझे प्रयास से विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पत्रिका इन एज्यूकेशन 'सेल्यूट टू टेलेन्टÓ सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें श्रेष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान के साथ साथ जिले के टॉपर्स को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
साथ ही ९० प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर बालिकाओं को ११०० रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई से ९० प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यहां करें आवेदन
बीकानेर जिले में सरकारी व निजी स्कूलों के वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी इसके लिए योग्य होंगे। दसवीं राजस्थान बोर्ड में ९० प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, बारहवीं सीबीएसई व राजस्थान बोर्ड की कला वर्ग में ८0 प्रतिशत, विज्ञान में ९० प्रतिशत व कॉमर्स में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले व सीबीएसई दसवीं परीक्षा में ९० प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी अंकतालिका की फोटो कॉपी गजनेर रोड स्थित राजस्थान पत्रिका बीकानेर कार्यालय, ग्रामीण क्षेत्र के संवाददाता कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। समारोह में संबंधित श्रेष्ठ परिणाम देने वाली संस्थानों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
जिले के टॉपर को मिलेंगे नकद पुरस्कार
वर्ष 2017-18 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षावार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को १5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मस्त मंडल द्वारा दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि इसके अलावा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राठी एंड राठी ग्रुप के समाजसेवी जुगल राठी ने जिले में कक्षावार दूसरे स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।
ये हैं सहयोगी
कार्यक्रम के सहयोगी बीकाजी ग्रुप, महावीर रांका चेयरमैन यूआईटी, जुगल राठी अध्यक्ष बालकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, बंसल ड्रेसेज रहेंगे।
Updated on:
27 Jun 2018 06:20 pm
Published on:
27 Jun 2018 06:20 pm
