6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब पोस्टमैन घर आकर खोलेगा खाता, बैंककर्मी भी करेंगे सहयोग

डाक विभाग के पोस्टमैन घर आकर पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोलेंगे। वे मशीन पर खाताधारक के अंगूठा का चिह्न लेंगे और आधार नंबर भी लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Post office

kuchaman

बीकानेर. डाक विभाग के पोस्टमैन घर आकर पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोलेंगे। वे मशीन पर खाताधारक के अंगूठा का चिह्न लेंगे और आधार नंबर भी लेंगे। इससे लोगों का घर बैठे खाता खुल जाएगा। बीकानेर में अब तक करीब १५०८ खाता खोल दिए गए है।

डाक सेवाएं मुख्यालय जयपुर के निदेशक एनआर मीणा ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पोस्टमैन अपने साथ इस मशीन को रखेगा और इसे मोबाइल से जोड़कर ग्राहकों का खाता खोलगा। इसके लिए बैंककर्मी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि अब पोस्टमैन छोटी एटीएम लेकर चलेंगे। इससे ग्राहक कहीं भी बैठे पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। मीणा ने कहा कि हर तीन किमी पर पोस्टऑफिस स्थापित किए गए हैं।

राजस्थान में १० हजार ३०२ व देश में एक लाख ५५ हजार पोस्ट ऑफिस स्थापित हैं। बाद में मीणा ने डाक विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों की मीटिंग ली। मीणा ने डाक अधीक्षक बीएल बुनकर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में आने वाली समस्याओं को तुरंत दूर करने और दिव्यांग के लिए हर डाकघर के आगे रैम्प बनाने को कहा।

मीणा ने बताया कि डाक विभाग नौ महीने से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ थीम पर काम कर रहा है। इस उद्देश्य के साथ करीब दो लाख नई पासबुक छपाई गई हैं। इन पासबुकों पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ का स्लोगन भी लिखा होगा।