2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1040 सड़कों पर गड्ढे, 881 नाली, क्रॉस व चैंबर बदहाल…सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

शहर की सड़कें, नाली, क्रॉस और सीवर चैंबर जगह-जगह बदहाल है। सैकड़ों स्थानों पर सड़कों पर गड्ढे बने हुए है। डामर उधड़ा हुआ है। कंकर पत्थर निकले हुए है। नगर निगम ने मानसून के बाद मरम्मत कार्यों को लेकर शहर की सड़कों, नाली, क्रॉस और सीवर चैंबर का सर्वे करवाया है। सर्वे के अनुसार टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अब सड़कों के गड्ढे भरेंगे व नाली, क्रॉस, सीवर चैंबर की ​िस्थति में सुधार होगा।

2 min read
Google source verification

बीकानेर. नगर निगम और नगर विकास न्यास क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। कहीं डामर उधड़ा हुआ है, तो कहीं कंकर-पत्थर निकले हुए हैं। सैकड़ों स्थानों पर नाली, क्रॉस और सीवर चैंबर बदहाल हैं। निगम की ओर से मानसून के बाद वार्ड अनुसार करवाए गए सर्वे में यह स्थिति सामने आई है। सर्वे के अनुसार शहर की 1040 सड़कों पर गड्ढे, डामर उधड़ा हुआ है। वहीं 881 नाली, क्रॉस व सीवर चैंबर का मरम्मत कार्य होना है। निगम अब सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण सहित नाली, क्रॉस व चैंबर के कार्य करवाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। संभावना है इसी माह के दूसरे पखवाड़े में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ

एक्सईएन के अनुसार, एआरसी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया इसी माह पूरी होने की संभावना है। वहीं पुरानी एआरसी से भी कई स्थानों पर कार्य चल रहे हैं। इस बार विगत एआरसी पूरी होने से पहले ही आयुक्त के निर्देशों पर नई एआरसी के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

रोड कट, सैकड़ों स्थानों पर गड्ढे

घरों में पेयजल कनेक्शन व मरम्मत कार्य के लिए रोड कट लगाना आम बात है। गली, मोहल्लों से चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों व मार्गों से कॉलोनी क्षेत्र तक सैकड़ों स्थानों पर रोड कट के कारण छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं। आमजन रोज इन गड्ढों से होकर निकलने को मजबूर है। जलदाय विभाग इन गड्ढों को भरने की पहल नहीं कर रहा है। निगम और न्यास भी उदासीन बने हुए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों पर भी जगह-जगह रोड कट के कारण गड्ढे बने हुए हैं।

सीवर प्रोजेक्ट के कारण भी सड़कें बदहाल

शहर में अमृत 2.0 के तहत सीवर प्रोजेक्ट के कार्य चल रहे हैं। सीवर चैंबर व सीवर लाइनों को डालने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गड्ढे खोदने से सड़कें बदहाल हैं। कई जगह सीवर चैंबर व लाइनों को डाला जा चुका है, लेकिन पुन: सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है।

पैच वर्क व सड़क नवीनीकरण

आयुक्त के निर्देश पर सर्वे कार्य हुआ। निगम अधिशासी अभियंता चिराग गोयल के अनुसार सर्वे के बाद तैयार रिपोर्ट में 1040 स्थानों पर सड़कों की मरम्मत व कुछ सड़कों का नवीनीकरण कार्य होना है। वहीं 881 स्थानों पर नाली, क्रॉस व सीवर चैंबर मरम्मत के कार्य होने चिह्नित किए गए हैं। गोयल के अनुसार निगम व न्यास अधिकार क्षेत्रों में स्थित वार्डों में कुल 881 स्थानों पर नाली, क्रॉस, चैंबर व फेरा कवर की स्थिति खराब है। इनमें निगम अधिकार क्षेत्र के वार्डों में 461 स्थानों पर और न्यास अधिकार वाले वार्डों में 461 स्थानों पर नाली, क्रॉस, सीवर चैंबर व नाला फेरो कवर मरम्मत के कार्य होंगे। वहीं मिक्स वार्डों में 15 स्थानों पर यह कार्य होगा। एक करोड़ की लागत से ये कार्य होंगे।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग