6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के निजीकरण का विरोध, सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी

बीकानेर. जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के शहर वृत्त का अधिवेशन रविवार को यहां पुलिस लाइन के सामने आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने शहर में बिजली के निजीकरण को सबके लिए घातक बताया। साथ ही विद्युत कार्मिकों की ग्रेड-पे में सुधार की बात को पुरजोर ढंग से उठाया।
2 min read
Google source verification
Power Distribution Corporation Workers Union convention

Power Distribution Corporation Workers Union convention


बीकानेर. जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के शहर वृत्त का अधिवेशन रविवार को यहां पुलिस लाइन के सामने आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने शहर में बिजली के निजीकरण को सबके लिए घातक बताया। साथ ही विद्युत कार्मिकों की ग्रेड-पे में सुधार की बात को पुरजोर ढंग से उठाया। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सोहन सिंह जेतमाल ने कहा कि सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं। सरकार तकनीकी कर्मचारियों को उपयुक्त ग्रेड-पे नहीं दे रही है, इसका प्रदेशभर में विरोध हो रहा है। संगठन श्रमिकों के हितों के लिए तत्पर है।

महामंत्री लवजीत सिंह पंवार ने कहा कि 2400 ग्रेड-पे व अन्य मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन इनकी क्रियान्विति नहीं होने पर विद्युत कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। ब्रह्म गायत्री आश्रम देवीकुंड सागर के अधिष्ठता रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि सभी श्रमिक एकजुटता और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। अध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी, संरक्षक कृष्ण कुमार तायल, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश बत्रा ने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष रघुनाथसिंह सोलंकी ने कहा कि शहर में बिजली कंपनी तानाशाही रवैया अपना रही है। इसे रोकने के लिए वेलफेयर कमेटी बनाई जानी चाहिए। अधिवेशन में वरिष्ठता सूची जारी करने, बिजली कंपनी की ओर से विद्युत तंत्र में बदलाव की जानकारी निगम प्रशासन के नॉडल अधिकारी को देने, कंपनी के प्रतिनियुक्ति पर गए कर्मचारियों को आवास भत्ता 16 प्रतिशत देने, इन कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड पूरा करने, कंपनी प्रबंधन की तानाशाही प्रवृत्ति रोकने सहित अन्य मांगें रखी गई।

श्रमिक संघ की कार्यकारिणी घोषित
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के महामंत्री लवजीत सिंह पंवार ने कार्यकारिणी भी घोषित की। इसमें रामदेव भाटी को अध्यक्ष, महावीर खत्री उपाध्यक्ष, दीपक चतुर्वेदी महामंत्री, नवीन स्वामी संयुक्त महामंत्री, अशोक कुमार कौशिक को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दो मंत्री मनोनीत किए गए हैं। विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के महामंत्री लवजीत सिंह पंवार ने संघ को मजबूती देने के लिए अध्यक्ष रामदेव को निर्देश भी दिए की वे समय समय पर श्रमिक संघ के लिए आवाज भी उठाते रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग