4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी की सभा बीकानेर में तीन को

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में करेंगे सभा को सम्बोधित
less than 1 minute read
Google source verification
Prime Minister Modi's election rally in Bikaner

प्रधानमंत्री मोदी की सभा बीकानेर में तीन को

बीकानेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ३ मई को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वे विशेष विमान से करीब पांच बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री की सभा ४ मई को बीकानेर में सुबह ११ बजे प्रस्तावित थी, लेकिन मंगलवार को ही उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सांसद मेघवाल के प्रवक्ता अशोक भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए भाजपा शहर व देहात संगठन ने विशेष रणनीति तैयार की है। कार्यकर्ताओं में मोदी की जनसभा को लेकर खासा उत्साह है।

भाजपा ने बीकानेर संसदीय क्षेत्र के ढाई लाख नए मतदाताओं पर फोकस करने की रणनीति बनाई है। सभा की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल बुधवार को बीकानेर पहुंचेंगे। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष २००९ में भी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर बीकानेर आना प्रस्तावित था, लेकिन मौसम की बेरुखी के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग